{"_id":"6a830ba0b0d5c4a81100df1d","slug":"drivers-are-emptying-their-own-pockets-and-filling-the-government-treasury-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98016-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अपनी जेब ढीली और सरकारी तिजोरी भर रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अपनी जेब ढीली और सरकारी तिजोरी भर रहे चालक
विज्ञापन
यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक सप्ताह में किए 24,831 चालान — 01 करोड़ 27 लाख 59 हजार 500 रुप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियम तोड़ने वालों पर एक हफ्ते में लगे 1.27 करोड़ रुपये का जुर्माना
नंबर गेम- 24831 चालकों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर लापरवाही बरतने वाले वाहन चालक अपनी जेब ढीली कर सरकारी खजाना भर रहे हैं। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने 10 से 16 अगस्त के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले 24,831 चालकों पर 1.27 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना ठोका है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए की गई इस कार्रवाई में जहां मुस्तैद यातायात पुलिसकर्मियों ने ऑन-स्पॉट 8,210 चालान काटे, वहीं तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरों) की मदद से 16,621 ऑनलाइन चालान जारी किए गए।
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत यातायात पुलिसकर्मी ने गलत इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने पर 892, बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 614 ,दोपहिया वाहन पर बैठी दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न लगाने पर 599, शराब पीकर वाहन चलाने पर 148, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 113, तेज गति में वाहन चलाने पर 20, वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 28, गलत लेन में वाहन चलाने पर 1047 के साथ ही अन्य चालान किए गए। इस दौरान कैमरे से 16,621 चालान किए गए। इसमें गलत लेन में वाहन चलाने पर 5,666, तेज गति में वाहन चलाने पर 821, नो एंट्री के 550, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 176, सीट बेल्ट न लगाने पर 684, नो एंट्री के 7262 और अन्य चालान किए गए।