{"_id":"69aed549ad698932f304e40c","slug":"development-works-worth-rs-1941-crore-approved-for-khandsa-mandi-mla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81676-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांडसा मंडी के लिए 19.41 करोड़ के विकास कार्य मंजूर : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांडसा मंडी के लिए 19.41 करोड़ के विकास कार्य मंजूर : विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम मार्केट कमेटी चेयरमैन व सदस्यों ने संभाला पदभार, विधायक मुकेश शर्मा रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नई सब्जी मंडी खांडसा में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय प्रांगण में सोमवार को नवनियुक्त चेयरमैन मान सिंह यादव, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल और सदस्यों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा के रूप में मौजूद रहे और सभी को पदभार ग्रहण कराया। विधायक ने बताया कि खांडसा मंडी का 19.41 करोड़ का विकास कार्य स्वीकृत हुआ है।
कार्यक्रम में विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के विकास की नई योजनाएं बना रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की मंडियों का विकास हो रहा है और खांडसा मंडी का 19.41 करोड़ का विकास कार्य स्वीकृत हुआ। इसमें मंडी में बड़ा कवर शेड एवं सड़कों का निर्माण होगा।
जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव ने बताया कि विधायक के प्रयासों से मंडी में जल्दी ही अटल किसान मजदूर कैंटीन आरंभ होने वाली है, जिसमें मंडी के रेहड़ीवालों, मजदूरों के लिए पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। जिसमें केवल दस रुपये में दो सब्जी, चावल और चार रोटी का भोजन वातानुकूलित हाल में प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
Trending Videos