सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man Body Found in Canter Parked on Rewari Roadside

औंधे मुंह पड़ा था संजय का शव: कैंटर में मिली सड़ी लाश, मर्डर हुआ या घुटा दम; मौत की एक वजह ये भी मानी जा रही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की जांच व अन्य लोगों से जानकारी जुटाने में सामने आया कि संजय ने यहां पर 16 मई को कैंटर खड़ा किया और वहां से चला गया था। इसके बाद वह 17 मई की रात करीब 9 बजे वापस आया था। इसके बाद वह कैंटर के केबिन में लेट गया था। पुलिस विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही। 

man Body Found in Canter Parked on Rewari Roadside
कंटेनर में मिली ड्राइवर की सड़ी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-93 पुलिस चौकी के अंतर्गत निर्माणाधीन रेवाड़ी रोड की सड़क किनारे खड़े कैंटर से मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खड़े कैंटर से तेज बदबू आने व मक्खियां भिनभिनाते पर देखा तो वाहन के अंदर झांककर देखा। केबिन की सीट पर एक युवक बेसुध पड़ा पाया। इसके बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

Trending Videos

औंधे मुंह पड़ा था संजय का शव
पुलिस ने कैंटर की खिड़कियां खोलकर देखा तो एक युवक केबिन की सीट पर औंधे मुंह मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृत युवक की पहचान जींद के नरवाना रोड निवासी संजय के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कैंटर चलाने का काम करता था। पुलिस ने मृत युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी है। युवक की मौत कैसे हुई है, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। परिवार वालों की उपस्थिति में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदबू की वजह से चला संजय की मौत का पता
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कैंटर खड़ा किया गया था, वह निर्माणाधीन साइट है। ऐसे में वहां पर कैंटर, ट्रक सहित अन्य वाहनों के चालक अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। यहां पर लोगों का आवागमन भी काफी कम है। ऐसे में कैंटर में युवक की मौत होने के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह कैंटर से बदबू आने के बाद ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन

दम घुटा या आया हार्ट अटैक
पुलिस की जांच व अन्य लोगों से जानकारी जुटाने में सामने आया कि संजय ने यहां पर 16 मई को कैंटर खड़ा किया और वहां से चला गया था। इसके बाद वह 17 मई की रात करीब 9 बजे वापस आया था। इसके बाद वह कैंटर के केबिन में लेट गया था। पुलिस विभिन्न बिंदुओं से जांच कर रही। मृतक के शरीर पर चोट या अन्य किसी तरह के निशान नहीं है। संजय की दम घुटने या हार्ट अटैक से से मौत हुई है, इसके बारे में पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा।

पुलिस का बयान
युवक की हार्ट अटैक या दम घुटने से मौत होने की संभावना है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवार वालों के गुरुग्राम पहुंचने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह का पता चलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - गिरीराज, सब इंस्पेक्टर, सेक्टर-93 पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed