पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private parking set up on an empty plot sparks dispute windows of over 20 cars smashed

VIDEO: पार्किंग में गुरुग्राम में बड़ी वारदात, 20 कारों के शीशे तोड़े; कमाल की बात किसी ने नहीं बुलाई पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 10:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 10:32 PM IST
सार

सेक्टर-85 में एक सोसाइटी के पास खाली मैदान में निजी पार्किंग चलाई जा रही है। इस पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। लगभग एक सप्ताह पहले भी यहां पर कहासुनी हुई थी। हर दिन यहां आस-पास के लोगों की 30 से 40 गाड़ियां खड़ी होती हैं। सोमवार सुबह जब लोग गाड़ियों के पास पहुंचे तो 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे टूटे हुए मिले। 

विज्ञापन
Private parking set up on an empty plot sparks dispute windows of over 20 cars smashed
पार्किंग में 20 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना इलाके के सेक्टर-85 में पार्किंग को लेकर विवाद सामने आया है। यहां खाली मैदान में बनाई गई निजी पार्किंग में खड़ी 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। रविवार देर रात ये वारदात की गई। हैरत की बात ये है कि पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मंगलवार शाम तभी मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन

पार्किंग को लेकर चल रही दो पक्षों में रंजिश
सेक्टर-85 में एक सोसाइटी के पास खाली मैदान में निजी पार्किंग चलाई जा रही है। इस पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। लगभग एक सप्ताह पहले भी यहां पर कहासुनी हुई थी। हर दिन यहां आस-पास के लोगों की 30 से 40 गाड़ियां खड़ी होती हैं। सोमवार सुबह जब लोग गाड़ियों के पास पहुंचे तो 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे टूटे हुए मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ कारों के तोड़े गए शीशे
ईंट व भारी पत्थर मारकर इन सभी 20 से अधिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे तोड़े गए थे। कार के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दो गाड़ियां तो ऐसी हैं जिन पर कार मालिकों ने रात को कवर ढंका हुआ था। आरोप है कि दबंगों ने इनके कवर हटाकर फ्रंट शीशों को तोड़ा है। 

विज्ञापन

दबंगों में नहीं कानून का खौफ
स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश है। इसी के चलते एक पक्ष ने ये वारदात की है। 20 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ना दबंगों की दबंगई को दिखाता है कि उनमें कानून का कोई खौफ नहीं है।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और जांच की। यहां कार्रवाई के लिए शिकायत देने को भी कहा गया। मंगलवार शाम तक पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed