पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temporary coaches to be added to four pairs of trains passing through Gurgaon railway station

Gurugram News: गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी डिब्बों की बढ़ाेतरी

Wed, 01 Jul 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Temporary coaches to be added to four pairs of trains passing through Gurgaon railway station
मंडोर एक्सप्रेस, चेतक एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, सीकर एक्सप्रेस ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की चार जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए जाने से यात्री कंफर्म सीटों पर सफर कर सकेंगे। रेलवे विभाग ने ट्रेनों में अस्थायी डिब्बे बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा लिए गए इस फैसले से राजस्थान व दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। डिब्बे बढ़ने से ट्रेनों में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी।
जोधपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलने वाली मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन-22491/92 में एक जुलाई से 16 जुलाई तक एक थर्ड एसी व एक थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन-20473/74 में 6 जुलाई से 28 जुलाई तक एक थर्ड एसी व एक शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

लालगढ़ से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिंटी एक्सप्रेस ट्रेन-22471/72 में एक जुलाई से 2 अगस्त तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर के मध्य चलने वाली सीकर एक्सप्रेस ट्रेन-14713/14 में आठ जुलाई से 31 जुलाई तक एक थर्ड एसी, एक द्वितीय शयनयान व एक साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से जिन यात्रियों की टिकट वेटिंग में है, उनके कंफर्म सीट मिलने संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, तत्काल या रेगुलर बुकिंग के दौरान यात्रियों को आसानी से सीटें व बर्थ मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन के संचालन में 29 जुलाई तक किया विस्तार
गुरुग्राम। राजस्थान के उदयपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश तक संचालित होने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का 29 जुलाई तक विस्तार किया गया है। रेलवे ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। विस्तार अवधि के दौरान यह स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से ऋषिकेश तक दोनों तरफ चार ट्रिप में चलेगी। ट्रेन के समय में विस्तार होने से गुरुग्राम से उदयपुर व ऋषिकेश के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09609 को उदयपुर सिटी से 7 जुलाई से 2्र8 जुलाई तक चार ट्रिप में विस्तार किया है। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर रात 2.03 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 10.15 बजे ऋषिकेश पहुंचती है। वहीं, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-09610 का 8 जुलाई से 29 जुलाई तक विस्तार किया है। यह ट्रेन ऋषिकेश से शाम 5.55 बजे रवाना होकर रात 1.22 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए अगले दिन दोपहर बाद 3.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचती है।। ट्रेन के संचालन से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। इस ट्रेन से यात्री ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार में भी गंगा स्नान कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed