पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Treatment is not only done with medicine, but also with trust and sensitivity.

Gurugram News: इलाज केवल दवा से नहीं, भरोसे और संवेदनशीलता से भी होता है

Wed, 01 Jul 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Treatment is not only done with medicine, but also with trust and sensitivity.
रेनू कुमारी
विज्ञापन

गुरुग्राम। चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम भी है। कई सालों की मेहनत, अनुशासन, और मरीजों की सेवा के बल पर देश के कई डॉक्टरों ने पद्मश्री जैसा सम्मान हासिल किया। यह सम्मान केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण की पहचान भी है। हर सफल डॉक्टर के पीछे उनकी संघर्ष, त्याग और सीख का सफर होता है।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस केवल डॉक्टरों को सम्मान देना ही उद्देश्य नहीं होता, बल्कि उनके समर्पण, सेवा और मानवता के प्रति योगदान को याद करने का भी दिन है। पद्मश्री सम्मानित डॉक्टरों का जीवन इस बात का उदाहरण है कि जब किसी पेशे को सेवा का माध्यम बना लिया जाए, तो सफलता और सम्मान स्वयं रास्ता बना लेते हैं।
विज्ञापन

--------
हर मरीज हमें यह याद दिलाता है कि इलाज सिर्फ दवा से नहीं, बल्कि उसकी बात ध्यान से सुनने, संवेदनशीलता दिखाने और भरोसा बनाने से शुरू होता है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को नमन करता हूं, जो हर चुनौती के बावजूद पूरी निष्ठा से लोगों की सेवा कर रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उम्मीद देना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। मुझे साल 2005 में पद्म श्री सम्मान सम्मनित किया गया था। - डॉ. वी. एस. मेहता, चेयरमैन एमेरिटस - न्यूरोसर्जरी, पारस हेल्थ गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुझे वर्ष 2002 में पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया। स्वास्थ्य सेवा की सबसे बड़ी ताकत विश्वास, अपनापन और लोगों को बेहतर जीवन देने का प्रयास है। आज तकनीक ने इलाज और जांच को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन हर इलाज के पीछे डॉक्टर और मरीज के बीच का भरोसा, इंसानियत ही सबसे ज्यादा मायने रखती है। डॉक्टर दिवस पर मैं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी लोगों को उनके समर्पण, मेहनत और मरीजों की सेवा के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। - डॉ. हर्ष महाजन, फिक्की हेल्थ सर्विसेज के मेंटर और महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के संस्थापक

----
मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता हो
जिले के सिविल सर्जन (सीएमओ) डॉ लोकवीर ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्य का पालन संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed