फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Showers of relief... respite from the humidity.

Gurugram News: राहत की बौछारें...उमस से मिली मुक्ति

Mon, 27 Jul 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Showers of relief... respite from the humidity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में सोमवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। चिपचिपी गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। कई लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय और छांव का सहारा लेते नजर आए। वहीं, शाम में राहत की बौछारों ने राहत दी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्मी और उमस का असर लोगों पर साफ दिखाई दिया। शाम के समय मौसम बदला और कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक गुरुग्राम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed