{"_id":"69aeb4f2f0646a42300b901e","slug":"tau-devi-lal-sports-complex-will-not-be-submerged-in-the-next-monsoon-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81620-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अगले मानसून में नहीं डूबेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अगले मानसून में नहीं डूबेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाती नाले का काम शुरू, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा देवीलाल कॉम्पलैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बरसाती नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ऐसे में अगले मानसून में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और मेदांता अंडरपास में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 45 एकड़ में बना हुआ है। कॉम्पलेक्स में बरसाती पानी निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनों में कॉम्प्लेक्स में पानी जमा हो जाता है और खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इससे प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी होती है। वहीं, स्टेडियम के पास ही हाईवे पर मेदांता अंडरपास बना हुआ है। इसमें भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है।
अब जीएमडीए जलभराव का स्थायी समाधान करने जा रहा है। योजना के अनुसार, मेन रोड 32/38 स्टेडियम गेट से सोहना रोड गेट तक आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का ठेका पहले ही दिया गया था लेकिन बारिश और ग्रैप के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब कार्य शुरू हो गया और दस मीटर नाले का निर्माण भी हो गया है। मेदांता और सोहना रोड की ओर भी बनाया जाएगा। जीएमडीए इस कार्य को 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ड्रेनेज से जलभराव की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसके लिए 5.93 करोड़ का टेंडर जारी किया था।
जीएमडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, स्केटिंग रिंग, गोल्फ कोर्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज व अन्य के लिए नए सिरे से कार्य कराने की योजना रखता है। इस पर 634.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, जीएमडीए ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में करीब 20 सीसीटीवी कैमरे लगवाकर इसे पूरे परिसर को वाई-फाई जोन में किया हुआ है। स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों से कमांड सेंटर से नजर रखी जा रही है।
-- --
बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज निर्माण का काम चल रहा है। नाला बनने से स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जलभराव से राहत मिलेगी। - विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
Trending Videos