फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tax evasion via fake invoices: 29 companies on CGST's radar

फर्जी इनवॉइस से टैक्स चोरी : सीजीएसटी की रडार पर 29 कंपनियां

Mon, 27 Jul 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion via fake invoices: 29 companies on CGST's radar
अपवचन शाखा ने फर्मों की पहचान कर जांच में शामिल होने का नोटिस दिया
विज्ञापन

नंबर गेम -200 करोड़ की वसूली में जुटी टीम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की अपवचन शाखा ने फर्जी इनवॉइस (बिल) के जरिये 200 करोड़ रुपये की भारी टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। विभाग अब इस पूरी राशि की वसूली के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई में जुट गया है।
जांच के दौरान विभाग ने ऐसी 29 बोगस कंपनियों की पहचान की है, जो बिना किसी वास्तविक माल या सेवा के केवल कागजी लेन-देन कर रही थीं। इन फर्जी कंपनियों के जरिये बड़े पैमाने पर अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया गया। सीजीएसटी की टीमें अब इन कंपनियों के साथ कारोबार करने वाली अन्य फर्मों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच में शामिल होने के लिए कई संदिग्ध फर्मों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो बोगस कंपनियों के निदेशक, एक पूर्व निदेशक और दो चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस रैकेट में शामिल कुछ और बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। विभाग का मुख्य लक्ष्य जल्द से जल्द 200 करोड़ रुपये की कर चोरी को सरकारी खजाने में वसूल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी इनवॉइस का जाल
फर्जी इनवॉइस का उपयोग कर चोरी के लिए एक सामान्य तरीका बन गया है। इसमें कंपनियां बिना किसी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि के केवल कागजों पर लेन-देन दिखाती हैं। इससे वे सरकार को देय कर से बच जाती हैं। यह न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाता है बल्कि ईमानदार करदाताओं के लिए भी अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा करता है। सीजीएसटी विभाग इस तरह के जालसाजी पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है।


-------------------
वसूली अभियान के तहत सीजीएसटी की टीमें संबंधित फर्मों से संपर्क कर रही हैं। उन्हें बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। यदि फर्म सहयोग नहीं करती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। -कर्ण सिंह, सहायक आयुक्त, कर अपवंचन, सीजीएसटी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed