सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: महिला व उसकी मां से मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-3 स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में महिला और उसकी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़िता की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मीनाक्षी नौटियाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उनके और उनकी 63 वर्षीय मां रश्मि नौटियाल के साथ सोसाइटी के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। घटना के बाद शिकायत दी थी। उस समय हड़बड़ी में वह कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और आरोपियों के नाम नहीं बता सकी थीं। अब उन्होंने तहरीर में पूजा आर्य पत्नी वरुण सिंह पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। जबकि नगीना पत्नी बच्चू सिंह और अवधेश त्रिपाठी पर साजिश रचने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने पथराव कर गमले तोड़ दिए और उनकी स्कूटी व कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने का आरोप लगाया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed