{"_id":"698a284f75bd0636f407c48a","slug":"dhatir-patli-road-will-be-rejuvenated-villagers-will-get-relief-nuh-news-c-24-1-pal1006-121632-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: धतीर-पतली मार्ग का होगा कायाकल्प, ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: धतीर-पतली मार्ग का होगा कायाकल्प, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर प्रकिया जारी, 78 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी सड़क
सीएम ने की थी घोषणा
राहुल राज
पलवल। गांव धतीर के ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि गांव में सड़क का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों को राहत देने के लिए सीएम ने पहले ही घोषणा कर दी थी और अब टेंडर प्रक्रिया चल रही है। धतीर से पटली सीमा तक इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। यह सड़क मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत बनाई जाएगी जिसका उद्देश्य गांवों को बेहतर और मजबूत सड़क सुविधा से जोड़ना है।
लंबे समय से इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो जाता था। इस परियोजना पर 78 लाख 23 हजार रुपए खर्च किया जाएगा। धतीर को दुधौला से जोड़ने वाली इस सड़क पर भारी वाहनों की आवजाही रहती है। इस सड़क के कारण ही भारी पृथला और बल्लभगढ़ जाने वाली भारी वाहनों को पलवल में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होती है। इसके कारण शहर में जाम नहीं लगता है।
प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही इस सड़क से होती है। सड़क पर परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें लगभग 7 हजार 771 वर्ग मीटर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहेगी। इसके अलावा पानी निकासी और मजबूती के लिए वॉटर बाउंड मैकडम, कंक्रीट टॉपिंग, ईंट फ्लोरिंग और प्लास्टर का कार्य भी किया जा रहा है। सड़क के नीचे मजबूत बेस तैयार करने के लिए सबग्रेड ड्रेसिंग और मिट्टी खुदाई का कार्य भी शामिल है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भी अब रोजमर्रा की यात्रा में राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क धतीर को दूधौला रोड और पटली सीमा से जोड़ती है, जिससे व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें उम्मीद है कि तय समय पर कार्य पूरा होगा और सड़क जल्द ही जनता के लिए खोल दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आधा दर्जन गांवों को मिलेगा फायदा
इस परियोजना से धतीर, दूधौला रोड और आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के निर्माण के बाद धतीर, दुधौला, सिकंदरपुर, जैंदपुर, छाप्रौल समेत आधा दर्जन गांव को फायदा होगा। इन सभी गांवों को सैकड़ों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और विकास को नई गति मिलेगी।
Trending Videos