सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   One arrested for kidnapping and raping a minor

Nuh News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के थाना आकेड़ा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Trending Videos

6 फरवरी की रात एक नाबालिग लड़की पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी समय गांव के चार युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से जबरदस्ती लड़की का मुंह बंद कर दिया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर गांव से बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए। शिकायत के अनुसार, सुनसान स्थान पर ले जाकर चारों युवकों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। पीड़िता काफी डरी हुई हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरी घटना अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला थाना एसएचओ मंजू ने बताया कि इस मामले के आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed