सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Samples raided on shops of seed sellers in Pingawan and Nagina

Nuh News: पिनगवां व नगीना में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर मारा छापा लिए नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग ने की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग द्वारा सोमवार को जिले के पिनगवां व नगीना कस्बे में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों से बीजों के नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। गुणवत्ता जांच में फेल होने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. रजाक ने बताया कि सोमवार को जिले के ब्लॉक पिनगवां एवं नगीना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बीज विक्रेताओं से 9 बीज नमूने भरे गए। ब्लॉक पिनगवां से मैसर्स रवि खाद-बीज भंडार, वीर खाद-बीज भंडार तथा नगीना क्षेत्र से सैनी खाद-बीज विक्रेता, बत्रा खाद-बीज से नमूने लिए गए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए सीड लैब भेजा जाएगा। यदि किसी भी बीज नमूने की गुणवत्ता जांच में फेल पाई जाती है तो विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे किसानों को समय पर अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही किसानों को बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। विभाग द्वारा अनुदान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे बागवानी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य कराएं तथा संबंधित दस्तावेज ब्लॉक स्तर के कार्यालय में जमा करवाएं, ताकि उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस कार्रवाई में डॉ. मनीष, उद्यान विकास अधिकारी नूंह, निर्मल डीईओ तथा सनोवर फिरोजपुर झिरका भी टीम में शामिल रहे।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed