सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Two women injured in collision with speeding vehicle

Nuh News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। सौख अड्डा के सर्विस स्टेशन के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए वाहन चालक ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। हामिद निवासी कारेड़ी, तहसील टपूकड़ा निवासी अपनी पत्नी हनसीरा के साथ रिश्तेदारी में मिट्टी देने गौधोला जा रहे थे। रास्ते में हनसीरा अपनी बहन अरसीदा से मिलने के लिए रुकीं और दोनों सड़क की कच्ची पटरी पर बात कर रही थीं। इसी दौरान सामने से आए वाहन ने तेज गति में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायलों को तुरंत निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। जांच अधिकारी प्रवीन कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed