सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Uproar over objectionable song against sarpanches

Nuh News: सरपंचों के खिलाफ आपत्तिजनक गीत पर बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवाती सिंगर पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग, पिनगवां थाने में दी शिकायत
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। नूंह जिले में सरपंचों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और अश्लील भाषा वाले गीत को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पिनगवां थाना क्षेत्र में सरपंच एसोसिएशन ने मेवाती सिंगर राहुल उर्फ मेवाती के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। आरोप है कि सिंगर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए गीत में सरपंच समुदाय को निशाना बनाते हुए हानिकारक, अश्लील और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है।
सरपंच एसोसिएशन की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि राहुल सिंगर, निवासी घाटवासन चौकी चादंगाका, नूंह, ने हाल ही में एक ऐसा गीत जारी किया है, जिसमें सरपंच पद और उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। संगठन का कहना है कि हरियाणा और विशेष रूप से मेवात क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत सरपंच महिलाएं हैं, ऐसे में यह गीत महिला जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मानहानि और चरित्रहनन के समान है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि गीत में ग्रामीण रास्तों पर कीचड़ और गंदगी को लेकर तंज कसते हुए सरपंचों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक और अन्य माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है। सरपंचों का आरोप है कि सिंगर पूर्व में भी अलग-अलग व्यक्तियों और समुदायों को निशाना बनाकर भड़काऊ गीत जारी करता रहा है, जिससे गांवों में तनाव की स्थिति बनती रही है और शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। पिनगवां ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन ने पिनगवां थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए मांग की है कि संबंधित सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और आपत्तिजनक गीत व वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटवाया जाए।
साथ ही भविष्य में इस तरह के कंटेंट के प्रसार पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। एक सरपंच द्वारा पहले ही सोशल मीडिया पर इस गीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाए जाने के बाद मामला और तूल पकड़ गया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर सिंगर राहुल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी, लेकिन सरपंच एसोसिएशन का कहना है कि केवल माफी पर्याप्त नहीं है और कानूनी कार्रवाई जरूरी है। वहीं पिनगवां थाना प्रभारी निखिल ने पुष्टि की है कि सरपंचों की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। संगठन से जुड़े सरपंचों ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत सौंपेंगे। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed