प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग पर आमिर ने शादी के लिए मांगी दुआएं; चप्पल पहनकर पहुंचे सुनील पाल, वीडियो वायरल
Pritam and Pedro Screening: राजकुमार हिरानी ओटीटी जगत में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी पहली सीरीज है- 'प्रीतम एंड पेड्रो'। आज गुरुवार की इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हुई, जहां कई सेलेब्स पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो कल शुक्रवार 03 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज से पहले आज रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित हुई। यहां फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे। आमिर खान अपने बड़े बेटे एक्टर जुनैद खान के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। वहीं, कॉमेडियन सुनील पाल भी सादगी भरे अंदाज में नजर आए।
आमिर खान ने बताया शादी का प्लान
सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में आमिर खान ने अपनी शादी के प्लान पर बात की। मालूम हो कि आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाने वाले हैं। सीरीज की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हम 05 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी बहुत सादगी के साथ होगी। बहुत ही छोटी शादी है, घर पर ही कर रहे हैं। दोनों फैमिली रहेंगी। पुराने बचपन के कुछ दोस्त होंगे। यह हमारे लिए बहुत ही स्पेशल दिन है। आप लोगों की दुआएं चाहेंगे। आप लोग आशीर्वाद दें कि हम लोग खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा।
हवाई चप्पल पहनकर पहुंचे सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल भी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो की स्क्रीनिंग में पहुंचे। वे बहुत ही सादगी भरे अंदाज में नजर आए। सुनील जींस और टीशर्ट के साथ हवाई चप्पल पहनकर नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। नेटिजंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
स्क्रीनिंग में पहुंचे विक्की कौशल, शादी के लिए आमिर को दी बधाई
अभिनेता विक्की कौशल भी सीरीज की स्क्रीनिंग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात की। विक्की ने आमिर खान की शादी पर भी बात की। उनसे जब पूछा गया कि 05 तारीख को आमिर खान की शादी है। इस पर विक्की ने कहा, 'उन्हें खूब बधाई'।
सीरीज की स्क्रीनिंग में आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी पिता के साथ पहुंचे।
View this post on Instagram