'लगान' के इवेंट में रेखा का अलहदा अंदाज ; आमिर खान की बहन निखत ने दिग्गज अदाकारा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Rekha Vira Video: बीते दिन फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए आमिर खान ने इवेंट का आयोजन किया। यहां कई दिग्गज सितारे पहुंचे। इस दौरान सदाबहार रेखा ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री रेखा 70 पार की उम्र में भी अपने अंदाज, लुक और खूबसूरती से हैरान करती हैं। उनकी साड़ियों का कलेक्शन हो या मेकअप का सलीका...हमेशा वे दिल जीत लेती हैं। बीते दिन वे फिल्म 'लगान' के इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान गोल्डन बॉर्डर की ऑफ व्हाइट साड़ी में उन्होंने शिरकत की। दिग्गज अभिनेत्री का आमिर खान की बहन निखत खान ने स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
'लगान' के इवेंट में सेलेब्स का जमघट
15 जून को फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो जाएंगे। इस फिल्म के साथ ही आमिर खान प्रोडक्शंस की भी शुरुआत हुई थी। इस खास मौके पर आमिर खान ने बीते दिन शनिवार को एक इवेंट आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सिलेब्रिटी शामिल हुए। इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी में एक वीडियो है, जिसमें निखत खान और रेखा को एक-दूसरे से मुलाकात करते देखा जा सकता है।
निखत ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
एक वीडियो सामने आया है। इसमें रेखा को इवेंट में एंट्री करते देखा गया है। रेखा को देखते ही आमिर की बहन निखत ने उनका स्वागत किया। रेखा ने निखत को गले लगा लिया। इसके बाद निखत खान ने झुककर रेखा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कौन हैं निखत खान?
बता दें कि निखत खान एक अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने फिल्म 'सांड़ की आंख' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।