फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Varalaxmi Sarathkumar got engaged shared pictures on social media know Wedding update

Varalaxmi Sarathkumar: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, जानिए कब होगी शादी

Sun, 03 Mar 2024 11:46 AM IST
Shubham Sharma शुभम शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:46 AM IST
सार

वरालक्ष्मी ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोस्त निकोलाई सचदेव से सगाई की है। वरालक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सगाई की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें सामने आने के बाद से अभिनेत्री को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

विज्ञापन
Actress Varalaxmi Sarathkumar got engaged shared pictures on social media know Wedding update
वरालक्ष्मी सरथकुमार और निकोलाई सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरालक्ष्मी सरथकुमार की गिनती साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अपने अभिनय और खूबसूरती से वरालक्ष्मी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। हाल के दिनों में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। अब वरालक्ष्मी अपने जीवन की नई शुरुआत करने को तैयार हैं। शनिवार को वरालक्ष्मी ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोस्त निकोलाई सचदेव से सगाई कर ली है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वरालक्ष्मी ने शेयर की तस्वीरें
शनिवार को वरालक्ष्मी सरथकुमार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सगाई की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर इसकी जानकारी दी। तस्वीरों में वरालक्ष्मी और निकोलाई परिवारों के साथ सगाई का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में वरालक्ष्मी ने लिखा, 'सगाई.. हंसी-मजाक और हमेशा खुश रहना का वाद'। इन तस्वीरों में रेशम की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं निकोलाई सफेद कुर्ते मे नजर आए।
 



Anant-Radhika Pre Wedding: 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर थिरके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, गरबा भी खेलता दिखा कपल

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस दे रहे बधाई
वरालक्ष्मी की मां राधिका सरथकुमार ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बेटी की सगाई की तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'वरालक्ष्मी और निकलोई को ढेर सारी खुशियां मिले। उन्होंने परिवार और दोस्तों के बीच मुंबई में सगाई की है। उन्हें आशीर्वाद मिले। हम सभी उनके लिए बहुत खुश हैं'। गौरतलब है कि सगाई समारोह की तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच वायरल हो गई, जिसके बाद से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
Ravi Kishan Interview: दूसरों को हंसाने के लिए खुद के मोह से मुक्त होना जरूरी, मैं खुद में डूबा इंसान नहीं हूं

विज्ञापन

इस साल धनुष की फिल्म में आएंगी नजर
वहीं, अगर वरालक्ष्मी की आने वाली फिल्में के बारे में बात करे तो वे 2024 में 'रायन' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन धनुष ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। धनुष और वरालक्ष्मी के अलावा इस फिल्म में कालिदास जयराम, संदीप किशन, एसजे सूर्या, सेल्वाराघवन और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वरालक्ष्मी साल की शुरुआत में रिलीज हुई तेजा सज्जा स्टारर फिल्म हनुमान में भी नजर आईं थी, जो 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। 
Katrina Kaif: कैटरीना ने सास-ससुर पर लुटाया प्यार, बोलीं- उन्होंने जमीन से जुड़े दो इंसानों की परवरिश की है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed