फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Fear Song makers will release a romantic number this time from NTR Saif Ali Khan Janhvi starrer Devara

Devara: 'देवरा' फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जल्द रिलीज हो सकता है दूसरा गाना

Fri, 31 May 2024 04:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 31 May 2024 04:23 PM IST
सार

'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल में ही जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
After Fear Song makers will release a romantic number this time from NTR Saif Ali Khan Janhvi starrer Devara
'देवरा' पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर एनटीआर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'आरआरआर' के बाद अभिनेता इस फिल्म से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। निर्माताओं ने इसे 10 अक्तूबर को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बनाई है। फिल्म से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर फैंस लगातार नजर बनाए हुए हैं। एक बार फिर फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन


'देवरा' का दूसरा गाना जल्द होगा रिलीज 
एनटीआर की यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी। इसे दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को और भी भव्य बनाए जाने को लेकर निर्माता लगातार नई योजनाएं बना रहे हैं। हाल में ही फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। फियर सॉन्ग के नाम से रिलीज किए गए इस गीत ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने वाले हैं। हालांकि, इसके रिलीज डेट की सटीक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, निर्माता इस बार एक रोमांटिक नंबर रिलीज़ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: मां श्रीदेवी के निधन के बाद असुरक्षा की भावना से घिर गई थीं जान्हवी, एक्ट्रेस ने साझा किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी और सैफ करेंगे तेलुगु डेब्यू 
बता दें कि 'देवरा' से हिंदी फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपना तेलुगु डेब्यू कर रही हैं। इस बार फिल्म से उनका गाना रिलीज किया जा सकता है। गाने में एनटीआर और जान्हवी रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। गाने को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है। फिल्म का निर्देशन कोर्टला शिवा कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में नेगेटिव किरदार में दिखेंगे।
Movies/Series on Rural life: जब निर्देशकों ने दिखाई ग्रामीण कहानियां, सादगी और सरलता से जीता दर्शकों का दिल
एक्शन अवतार में दिखेंगे एनटीआर
रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर फिल्म में समुद्र तट के करीब 10 गांवों के रक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जहां अपार खजाना मौजूद है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि एनटीआर दस हजार के करीब नकाबपोश बंदूकधारी चोरों का मुकाबला करते नजर आएंगे। कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि फियर सॉन्ग के कुछ दृश्य इसी पर आधारित थे। 
साउथ फिल्मों में जल्द तहलका मचाएंगे ये बॉलीवुड सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed