फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Virat Kohli Retirement the Test Cricket Will Never Be The Same Says Preity Zinta

Preity On Virat Retirement: विराट कोहली के संन्यास पर प्रीति जिंटा ने रखी राय, सहमत हो गए इंटरनेट यूजर्स

Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
सार

Preity Zinta on Virat Kohli Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रीति जिंटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी प्रतिक्रिया से कई यूजर्स सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
After Virat Kohli Retirement the Test Cricket Will Never Be The Same Says Preity Zinta
विराट कोहली, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बीते कल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। उनके संन्यास पर विक्की कौशल, अनिल कपूर, रणवीर सिंह और कई बॉलीवुड कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के एलान पर प्रतिक्रिया दी है। प्रीति ने कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को खास तौर से विराट के लिए देखा है। उन्होंने खेल के प्रति उनके जुनून की तारीफ की है। प्रीति ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा नहीं रहेगा। 

विज्ञापन

विराट के बाद टेस्ट क्रिकेट वैसा नहीं रहेगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने प्रीति जिंटा से पूछा 'मैम कल जब आपने सुना कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, तो आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी?' जवाब में, प्रीति जिंटा ने लिखा 'मैंने टेस्ट क्रिकेट को खास तौर से विराट के लिए देखा। उन्होंने खेल में जुनून भर दिया। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट फिर कभी वैसा रहेगा। मैं उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारे मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को विराट, रोहित और अश्विन जैसे खिलाड़ियों की जगह लेनी होगी।'
Trailer Reactions: यूजर्स को भाया 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, आमिर और जेनेलिया की जमकर की तारीफ 

विज्ञापन
विज्ञापन

After Virat Kohli Retirement the Test Cricket Will Never Be The Same Says Preity Zinta
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

प्रीति जिंटा की बात से सहमत हुए फैंस
कई फैंन प्रीति जिंटा की बात से सहमत हुए। उन्होंने उनकी पोस्ट पर कई कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'बिल्कुल सच है। विराट के दौर में टेस्ट क्रिकेट देखना एक अलग अनुभव था, जोश और गर्व से भरा हुआ।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'टेस्ट क्रिकेट फिर से वैसा नहीं होगा।' 
Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश

विज्ञापन

प्रीति जिंटा का वर्क फ्रंट
प्रीति जिंटा के काम की बात करें तो वह सात साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। वह राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल, शबाना आजमी और अली फजल के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed