{"_id":"664c20dcda5826c978087a7a","slug":"akshay-kumar-calls-wife-twinkle-khanna-dimaag-wali-main-toh-anpadh-hu-gadha-mazdoori-karta-hu-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को बताया 'दिमाग वाली', बोले- 'मैं तो अनपढ़ हूं...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को बताया 'दिमाग वाली', बोले- 'मैं तो अनपढ़ हूं...
Tue, 21 May 2024 09:58 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 21 May 2024 09:58 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्नी ट्विंकल खन्ना की जमकर प्रशंसा की है और साथ ही अपने बारे में ना जाने क्या-क्या कह गए अभिनेता।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली लेकिन फैंस को अक्षय की एक्टिंग हर फिल्म में पसंद आती है। अक्षय लगातार फिल्में करते रहते हैं। अक्षय कुमार ने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। उनके दो बच्चे आरव और नितारा हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने परिवार के बारे में खुलकर बातचीत की। इस दौरान अक्षय ने पत्नी ट्विंकल खन्ना की जमकर प्रशंसा की, साथ ही लंदन में बिताए गए दिनों को भी याद किया।
ट्विंकल हैं दिमाग वाली
एक शो के दौरान दिए गए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा, ''मेरी बेटी की बुद्धि मेरी पत्नी ट्विंकल से मिलती है। मैं तो अनपढ़ आदमी हूं, ज्यादा पढ़ा नहीं हूं। मैं गधा मजदूरी करता हूं, वो दिमाग वाली है'' अक्षय ने आगे ट्विंकल के बारे में कहा, ''मैं बेहद भाग्यशाली हूं कि मेरी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी से हुई है, लेकिन मैं उससे भी ज्यादा भाग्यशाली इसलिए हूं क्योंकि ट्विंकल बेहद ही प्यारी पत्नी और एक प्यारी मां हैं। अगर आपको जिंदगी में सही पार्टनर मिल जाए तो आपकी जिंदगी परफेक्ट हो जाती है। मैं काम पर जाता हूं, ट्विंकल ने बच्चों की बहुत अच्छे से परवरिश की है। मैं बहुत हैरान हूं कि मेरी पत्नी आज भी अपने जीवन को किस तरह से देखती हैं। वह अब 50 साल की हो गई हैं और वह अभी भी पढ़ती हैं। ट्विंकल ने हाल ही में अपनी मास्टर की डिग्री पूरी की है और अब वह पीएचडी कर रही है।''
अक्षय ने खुुद को बताया भाग्यशाली
ट्विंकल के बारे में अक्षय ने कहा, ''वह भाग्यशाली हैं कि उन्होंने राजेश खन्ना की बेटी से शादी की, लेकिन उससे भी अच्छी बात यह है कि वह एक बोहतरीन पत्नी और मां हैं। सही साथी का होना जीवन को बेहतर बना देता है। जब मैं काम पर जाता हूं तो वह हमारे बच्चों का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं। मैं आज भी जीवन के प्रति उनके नजरिए से हैरान हूं। 50 साल की उम्र में भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी है, उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली है और अब वह पीएचडी कर रही हैं।''
विज्ञापन
लंदन में बिताए दिन की यादें की ताजा
अक्षय ने लंदन में बिताई हुए दिनों को याद किया और कहा, ''मेरी तरह के कुछ ही लोग होते हैं। जब मैं लंदन जाता हूं, मैं अपनी बेटी को स्कूल छोड़ता हूं, अपने बेटे को विश्वविद्यालय छोड़ता हूं और आखिर में अपनी पत्नी को भी विश्वविद्यालय छोड़ता हूं। और फिर एक अनपढ़ की तरह घर लौटता हूं और पूरे दिन क्रिकेट देखता हूं।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी जल्द ही फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में खत्म हो चुकी है।
Sooryavansham: 'सूर्यवंशम' की रिलीज को 25 साल पूरे, जानिए किन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाई दोहरी भूमिका