फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar Paresh Rawal Radhikka Madan Starrer Film Sarfira Trailer Out Directed By Sudha Kongara

Sarfira Trailer: फैंस का इंतजार खत्म! अक्षय की 'सरफिरा' का ट्रेलर जारी, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

Tue, 18 Jun 2024 12:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 18 Jun 2024 12:28 PM IST
सार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सरफिरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar Paresh Rawal Radhikka Madan Starrer Film Sarfira Trailer Out Directed By Sudha Kongara
सरफिरा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'सरफिरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने आज मंगलवार को दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। शुरुआत में अक्षय का लुक एक सरफिरे की तरह लग रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि इस फिल्म के जरिए वह सब पर भारी पड़ने वाले हैं। दर्शकों को उनका ये अवतार बेहद दिलचस्प लगा है।

विज्ञापन


कर्ज में डूबा है अक्षय का किरदार
फिल्म की शुरुआत अक्षय कुमार की आवाज से होती है, 'मेरा नाम वीर म्हात्रे है मैं जरंडेश्वर के पास एक गांव से हूं।' अभिनेता फिल्म में पूरी तरह से कर्ज में डूबे हुए हैं। ट्रेलर में अक्षय ने कहा, 'अगर भूल से कोई पैसा आता है, तो वो कर्जे देने में चला जाता है।' इसके बाद राधिका मदान उनसे कहती हैं कि मतलब उनके पास कुछ भी नहीं। इसपर वो कहते हैं कि उनके पास बिजनेस आइडिया है। फिल्म में सरफिरे के अंदाज में नजर आए खिलाड़ी कुमार की अदाकारी ने सबका दिल छू लिया।
विज्ञापन


आम आदमी की आवाज बने अक्षय
अक्षय हिंदुस्तान के सबसे बड़े एयरलाइन कंपनी के मालिक परेश यानी कि परेश रावल से मिलकर अपना बिजनेस आइडिया साझा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। वह चाहते हैं कि उन्हें एक मौका दिया जाए, ताकि आम आदमी भी आसमान छू सके। इसके बाद परेश रावल की आवाज आती है, हर पंक्षी जिसके पर होते हैं, जरूरी नहीं कि वो उड़ सकता है।' वहूं दूसरी ओर वीर म्हात्रे का परिवार उनको भरोसा दिलाता है कि वो जो कहता है, वो करके दिखाता है। इसके बाद अक्षय फिर से उड़ान भरते हैं और आम आदमी के लिए आवाज उठाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दिन दस्तक देगी 'सरफिरा'
'सरफिरा' का ट्रेलर वाकई बेहद दमदार है। फिल्म की कहानी दर्शकों के रौंगटे खड़ी कर देगी। अक्षय ने फिल्म का ट्रेलर साझा कर लिखा, 'सपने वो नहीं, जो आप सोते हुए देखते हैं, सपने वो होते हैं, जो आपको सोने नहीं देते। एक ऐसे ही सपने की कहानी है सरफिरा।' ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed