{"_id":"5e43b1678ebc3ee6090152bc","slug":"abhishek-bachchan-bob-biswas-team-takes-action-after-alleged-ngt-norm-floutation-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फैला कचरा, एनजीटी की फटकार के बाद उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फैला कचरा, एनजीटी की फटकार के बाद उठाया ये कदम
Wed, 12 Feb 2020 01:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के अभिनेता जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' के निर्माता और उनके साथ काम करने वाली यूनिट राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की झाड़ पड़ने के बाद अब लाइन पर आ चुकी है और सारे काम-काज अब नियम और कानून के तहत कर रही है। सेट पर फिल्म की शूटिंग हर रोज खत्म होने के बाद फैली गंदगी को साफ करने के लिए निर्माताओं ने अब 10 सफाईकर्मियों को किराए पर रखा है, साथ ही खाना बनाने की परेशानी भी टिफिन सर्विस शुरू करके समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग कोलकाता में चल रही है। रविवार को यूनिट झील में शूटिंग कर रही थी जहां उन्होंने 12 घंटे तक चलने वावी शिफ्ट में काम किया। रबिन्द्र सरोबर नाम की इस झील पर 10 दिन की शूटिंग के दौरान हर रोज मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों ने फिल्म के निर्माता और उसकी यूनिट के खिलाफ सरोबर के आसपास गंदगी फैलाने को लेकर एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर एनजीटी ने तुरंत कार्रवाई की, और फिल्म के निर्माताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन
एनजीटी की फटकार के बाद फिल्म निर्माता कंपनी रेड चिलीज ने मौके पर खाना बनाना बंद कर दिया है। अब सेट पर काम करने वालों के लिए एक टिफिन सेवा शुरू की गई है इससे शूटिंग के दौरान फैलने वाले कचरे पर रोकथाम हो रही है। इसके अलावा सेट पर करीब एक दर्जन सफाई कर्मचारी सिर्फ कूड़ा बीनने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन