फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर की एक्टिंग को लेकर ऐसा सोचते हैं अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर भी जान लें

Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan calls himself Ranbir Kapoors admirer
अमिताभ - फोटो : self
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय की पूरी दुनिया मुरीद है पर क्या आपको मालूम है कि अमिताभ भी किसी के अभिनय के कायल हैं। वैसे तो जब भी कोई एक्टर अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय देता है तो उसके लिए वह उनकी प्रशंसा करते रहते हैं। कलाकारों के लिए भी उनसे तारीफ पाना किसी अवॉर्ड पाने से कम नहीं होता। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की काफी तारीफ की है। 
Amitabh Bachchan calls himself Ranbir Kapoors admirer
ranbir amitabh
एक पब्लिकेशन हाउस से बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि हालांकि अभी तक उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' के लिए रणबीर कपूर के साथ शूटिंग शुरू नहीं की है लेकिन वह फिल्म 'ब्लैक' के समय उनके साथ काम कर चुके हैं। दरअसल उस समय रणबीर संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 
Amitabh Bachchan calls himself Ranbir Kapoors admirer
ranbir amitabh
फिल्म 'ब्लैक' के बारे में याद करते हुए अमिताभ ने बताया कि उस समय किस तरह रणबीर चाइल्ड आर्टिस्ट आयशा कपूर को फिल्म के सेट पर ऐक्टिंग की ट्रेनिंग दिया करते थे। आयशा ने फिल्म में रानी मुखर्जी के बचपन की भूमिका निभाई थी। अमिताभ बच्चन इससे काफी प्रभावित हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan calls himself Ranbir Kapoors admirer
amitabh rishi
अमिताभ ने कहा, 'रणबीर बिल्कुल अलग तरह के कलाकार है। उन्होंने बहुत कुछ खास काम किया है। मैं उन्हें बताता रहता हूं कि वह गॉड गिफ्ट हैं और मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं। मैं खुश हूं कि मुझे रणबीर के साथ काम करने का मौका मिला । एक ही साल में बाप-बेटे के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed