फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avinash Sachdev: अविनाश ने रुबीना को बताया ‘बचपन का प्यार’,बोले- शायद हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है

Fri, 11 Aug 2023 09:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 11 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

टीवी एक्टर अविनाश सचदेव 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से बाहर हो चुके हैं। बीते हफ्ते जैद हदीद और अविनाश दोनों एक साथ घर से बेघर हुए थे। शो से बाहर होने के बाद अविनाश सचदेव ने लगातार इंटरव्यूज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 ex contestant Avinash Sachdev opens up on relationship with ex girlfriend rubina dilaik
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्टर अविनाश सचदेव 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से बाहर हो चुके हैं। बीते हफ्ते जैद हदीद और अविनाश दोनों एक साथ घर से बेघर हुए थे। शो से बाहर होने के बाद अविनाश सचदेव ने लगातार इंटरव्यूज कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रूबीना दिलैक संग अपने रिश्ते की बात की है।

Bigg Boss ott 2 ex contestant Avinash Sachdev opens up on relationship with ex girlfriend rubina dilaik
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में अविनाश ने रुबीना के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'उन दोनों के बीच सब कुछ बहुत अच्छा था, लेकिन हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है'। एक्ट्रेस के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए अविनाश ने कहा- 'वह बेहद खूबसूरत समय था, प्यारा जमाना था। जब आप अब पीछे मुड़कर देखेंगे तो उस समय के रिलेशनशिप बहुत प्योर होते थे। उस वक्त को याद करके आपको समझ आ जाएगा कि बचपन के प्यार और अब के प्यार में बड़ा अंतर है। अविनाश बोले- वह(रुबीना) नादान थी, हम दोनों इंडस्ट्री में नए थे, मेरे सामने एक नई हीरोइन थी और हीरोइन के साथ में मैं उसका हीरो। ऐसे में प्यार हो ही जाता है'।

Bigg Boss ott 2 ex contestant Avinash Sachdev opens up on relationship with ex girlfriend rubina dilaik
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

उस वक्त का जिक्र करते हुए अविनाश ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- वह बहुत खूबसूरत दौर था। दोनों ही बिल्कुल एक हैप्पी जोन में रहे, जब हमें साथ रहना था। ये कोई जीवन बीमा की पॉलिसी नहीं है। ‘जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी’ रिश्तों में ऐसा नहीं होता है। अविनाश में आखिर में कहा- हर चीज एक एक्सपायरी डेट के साथ आती है। मुझे लगता है कि हमारे साथ की एक्सपायरी डेट हो गई थी। शायद जब तक उसे साथ रहना था, वह तब तक थी।

यह भी पढ़ें: श्वेता के लिए आसान नहीं था मिर्जापुर की गोलू का किरदार, रोल को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 ex contestant Avinash Sachdev opens up on relationship with ex girlfriend rubina dilaik
अविनाश सचदेव और रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, अविनाश ने पहले अपने शो 'छोटी बहू' की को-एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को डेट किया था। दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद उन्होंने साल 2015 में शालमली देसाई से शादी कर ली थी। दोनों की शादी महज तीन साल चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। शालमली एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक स्क्रिप्ट राइटर भी हैं. उन्होंने ‘थपकी प्यार की’ जैसे शो लिखे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss ott 2 ex contestant Avinash Sachdev opens up on relationship with ex girlfriend rubina dilaik
अविनाश सचदेव

वहीं, साल 2017 में तलाक के बाद अविनाश ने अभिनेत्री पलक पुरसवानी को डेट करना शुरू किया और उनकी सगाई भी हो गई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका ब्रेकअप भी हो गया। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई। 

यह भी पढ़ें: 'जब गर्लफ्रेंड का फोन उनके पिता उठाते थे तो मैं लड़की..', आयुष्मान ने किया मजेदार खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed