फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: छोटे कपड़े पहनने को लेकर फिर बुरी तरह से ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, गुस्से में यूजर्स ने लिख डाले ऐसे कमेंट्स

Thu, 25 Nov 2021 07:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Nov 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Malaika Arora gets brutally trolled for stepping out wearing short clothes
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर से अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके शॉर्ट्स आउटफिट को लेकर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा पहली बार अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल नहीं हो रही हैं, इससे पहले भी वह कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।



 

Bollywood actress Malaika Arora gets brutally trolled for stepping out wearing short clothes
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा को स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह से भड़क उठे हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इंडस्ट्री पर राज करने वाली मलाइका अरोड़ा इस वक्त बोल्ड आउटफिट पहनने को लेकर यूजर्स के निशाने पर हैं। दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनकी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Bollywood actress Malaika Arora gets brutally trolled for stepping out wearing short clothes
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किये हैं। यह तस्वीरें पैपराजी द्वारी ली गई हैं और इनमें छोटे कपड़ों में मलाइका अरोड़ा कार से उतरकर घर में जाती हुई दिख रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह पैपराजी को हाथ भी हिला रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Malaika Arora gets brutally trolled for stepping out wearing short clothes
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा, इनके पास यही कपड़े होते हैं बस। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आधुनिक होने का मतलब कच्छे और बनियान में घूमना नहीं होता है। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि यह भी क्यों पहने हैं, इनको भी उतार दो! एक यूजर ने तो छोटे कपड़े पहनने को लेकर मलाइका अरोड़ा को गंवार ही बता डाला। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इनको ठंड कब लगेगी?

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Bollywood actress Malaika Arora gets brutally trolled for stepping out wearing short clothes
मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा फिटनेस और फैशनसेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके रोमांस की खबरें किसी से छिपी नहीं है। अक्सर इस जोड़े को डेट करते हुए देखा गया है। दोनों की एक-दूसरे के साथ खूब छनती भी है। इससे पहले मलाइका अरोड़ा अपने वॉकिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed