साल 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर से' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोहा अली खान भले ही फिल्मों में कुछ कमाल न कर पाई हों। लेकिन फिटनेस के मामले में वह बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात देती नजर आती हैं। 43 साल की उम्र में सोहा ने खुद को शानदार तरह से मेंटेन किया हुआ है। जिससे उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। वह खुद को मेंटेन करने के लिए जमकर एक्ससाइज और योग करती हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे की इसमें क्या नई बात है? दरअसल, सोहा जिम में पसीना नहीं बहा रहीं, बल्कि घर की सीढ़ियों पर उन्होंने ऐसी एक्सरसाइज की जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।
Social Media: सोहा अली खान ने सीढ़ियों पर किया ऐसा वर्कआउट, जिसे देख छूट जाएंगे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहा ने अपने वर्कआउट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में सोहा बैठकर सीढियों को चढ़-उतर रही हैं। इतना ही नहीं वह लेट कर अपने पैरों की उंगलियों और हथेलियों के सहारे सीढ़ी उतर रही हैं। खास बात है कि सोहा कि ये वीडियो कई महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं, जो किसी कारण से जिम नहीं जा पाती। ऐसे में घर या बिल्डिंग की सीढियों पर भी शानदार तरह से एक्सरसाइज की जा सकती है।
सोहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'सीढ़ियों का इस्तेमाल करें लेकिन सामान्य तरीके से नहीं'। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और सोहा की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो शेयर करते ही इस पर बीस हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
View this post on Instagram
सोहा का करियर
साल 2004 में बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांता' से अपने करियर को शरू किया था। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी शाहिद कपूर के साथ 'दिल मांगे मोर' थी, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'रंग दे बसंती' से मिली। वहीं इस रोल के लिए सोहा को आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लेकिन इसके बावजूद वह बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाईं।
ब्वॉयफ्रेंड से की शादी
सोहा ने साल 2015 में अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू संग शादी कर ली थी। जिसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई। अब दोनों की एक प्यारी सी बेटी इनाया है।