मिर्जापुर वेब सीरीज से घर घर में ललित नाम से मशहूर हुए ब्रह्मा मिश्रा के निधन ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि तीन दिनों तक उनका शव घर के बाथरूम में ही पड़ा रहा। जब पड़ोसियों को उनके घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को खबर की। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ब्रह्मा के निधन के बाद उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अपने दोस्त के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये उनका आखिरी इस्टाग्राम वीडियो था। आप भी देखिए उनके बिंदास अंदाज को।
Actor Brahma Mishra Death: ब्रह्मा मिश्रा का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, दोस्त संग कर रहे थे जमकर डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मा मिश्रा को 29 नवंबर को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद वह डॉक्टर के पास भी गए थे। जहां से वह गैस बनने की दवा लेकर लौटे थे। लेकिन कहा जा रहा है। उसी दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
भोपाल के रहने वाले थे ब्रह्मा
ब्रह्मा मूल रूप से भोपाल के पास रायसेन के रहने वाले थे। उन्होंने रायसेन से 10वीं तक पढ़ाई की है। जिसके बाद वह मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर पहुंचे थे। हालांकि मुंबई में उनका सफर आसान नहीं था, संघर्ष के दिनों में फाईनेंशियल क्राइसिस के दौरान उनके पिता और बड़े भाई उनके लिए पैसे भेजा करते थे।
ब्रह्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म चोर चोर सुपर चोर से की थी। उनकी आखिरी फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में वह तापसी पन्नू के साथ नजर आए थे।
ब्रह्मा का करियर
मिर्जापुर से फेमस हुए ब्रह्मा को कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। वह केसरी, हसीन दिलरुबा, मांझी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके थे। लेकिन किसे मालूम था कि उनके सफर का अंत इतना दुखद होगा।