फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर समेत पांड्या-राहुल की बढ़ी मुश्किलें, इस वजह से जोधपुर में हुआ केस दर्ज

Wed, 06 Feb 2019 09:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Feb 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Hardik Pandya KL Rahul and Karan Johar in Jodhpur
karan johar - फोटो : file photo
महिला पर भद्दी टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। इन दोनों क्रिकेटर सहित फिल्म मेकर करण जौहर के खिलाफ राजस्थान के जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है। पता हो कि बीते दिनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में भारतीय क्रिकेटर पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। 
Case registered against Hardik Pandya KL Rahul and Karan Johar in Jodhpur
hardik pandya, kl rahul - फोटो : file photo
इस बयान के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को निलंबित करने का फैसला किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर तत्काल प्रभाव से निलंबन हटा दिया था। जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हटा था तो करण जौहर ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही खुशी भी जाहिर की थी।
Case registered against Hardik Pandya KL Rahul and Karan Johar in Jodhpur
pandya kl rahul - फोटो : file photo
लेकिन अब उन पर जोधपुर में मामला दर्ज हो जाने से एक बार फिर से इनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि शो में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case registered against Hardik Pandya KL Rahul and Karan Johar in Jodhpur
pandya kl rahul - फोटो : file photo
उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।
विज्ञापन
Case registered against Hardik Pandya KL Rahul and Karan Johar in Jodhpur
pandya kl rahul - फोटो : file photo
वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के समर्थन में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई सितारे खड़े नजर आए। इन सभी ने इन दोनों के बयानों को निराशाजनक बताया लेकिन गलती स्वीकार करने के बाद उन्हें माफ करने के लिए भी बोला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed