फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने मुफ्त में बताया डिप्रेशन से उबरने का तरीका, खुद भी कर चुकी हैं अपना इलाज

Sat, 23 May 2020 07:13 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 May 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone told about the treatment to recover from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू हुए लॉकडाउन के बाद घरों में बैठे लोगों के साथ तनाव और अवसाद की समस्याएं आम हो गई हैं। हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन घटनाओं से इत्तेफाक रखती हैं और इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझती हैं। उनका मानना है कि ऐसे समय में लोगों को अपनी मानसिक स्थिति को लगातार चेक करते रहना चाहिए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 11 स्टेप्स की एक स्वास्थ्य संबंधी सलाह पोस्ट की है जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकती है।

Deepika Padukone told about the treatment to recover from depression
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

11 स्टेप्स में दीपिका ने बताया है कि लोगों को खुद की देखभाल करनी चाहिए और खुद से प्यार भी करना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने बताया, 'अपने डर को स्वीकार करो और दूसरों से इसके बारे में बातचीत भी करो। आपका जो मन करता है और जो आपको पसंद है आपको दिन भर वही करना चाहिए। हर रोज की एक दिनचर्या होनी चाहिए और उसी के हिसाब से आपको दिन बिताना चाहिए।'

Deepika Padukone told about the treatment to recover from depression
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : Social Media

दीपिका ने आगे लिखा, 'प्रकृति की सुंदरता को भी निहारने में पीछे न रहें। मेडिटेशन और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इस दौरान आप अपनी कलाओं को भी बाहर निकालने में वक्त बिता सकते हैं। उन लोगों के साथ हमेशा संपर्क में रहें जिनसे आप प्यार करते हैं। संगीत सुनिए। तनाव और चिंता का सामना कीजिए और अंतिम बात, बिल्कुल मत शरमाइए।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone told about the treatment to recover from depression
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

बता दें कि वर्ष 2014 में जब दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर से ब्रेकअप हो गया था तब वह भी अवसाद और तनाव जैसी परेशानियों से ग्रसित हो गई थीं। उस समय उन्होंने इस दर्द को समझा और एक एनजीओ 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की शुरुआत की। अपने एनजीओ के लिए शानदार काम करते हुए दीपिका को क्रिस्टल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
Deepika Padukone told about the treatment to recover from depression
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

दीपिका इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में एक तेजाब हमले की पीड़ित महिला मालती के किरदार में नजर आ चुकी हैं। इसी साल वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में कैमियो करती नजर आएंगी। इसके अलावा शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ पर्दा साझा करेंगी।

ट्विटर पर स्वरा भास्कर से भिड़े अशोक पंडित, बोले- आपने तो खुद कागज दिखाने से मना कर दिया था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed