फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत की अफवाह उड़ने के बाद सामने आईं अभिनेत्री मुमताज, बोलीं- मैं मरी नहीं हूं...

Sat, 23 May 2020 03:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 May 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
veteran actress Mumtaz Breaks Silence on Death Rumors and release a video
मुमताज - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं थीं। ऐसे में इन खबरों को अफवाह बताते हुए मुमताज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो संदेश के सामने आने के बाद ये बात साफ हो गई है कि मुमताज एक दम ठीक हैं और निधन की सभी खबरें महज अफवाह हैं।




 

veteran actress Mumtaz Breaks Silence on Death Rumors and release a video
मुमताज - फोटो : social media

मुमताज की बेटी तान्या माधवनी ने उनका एक वीडियो जारी किया है जिसमें अभिनेत्री एक दम स्वस्थ नजर आ रही हैं। वीडियो में मुमताज कहती हैं, 'दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं, मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बुढ्ढी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी भी अच्छी-खासी दिखती हूं।'

veteran actress Mumtaz Breaks Silence on Death Rumors and release a video
mumtaz

इस वीडियो को साझा करते हुए तान्या ने लिखा है, 'मेरी मां की तरफ से उनके प्रशंसकों के लिए संदेश! उनके निधन की एक और खबर इस वक्त चर्चा में है, वह स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी को अच्छे से जी रही हैं। उनकी जिन तस्वीरों को इंटरनेट पर फैलाकर उन्हें बूढ़ी बताया जा रहा है, वह कई साल पहले की है, जब वह कैंसर से जूझ रही थीं। वह अभी स्वस्थ हैं, खुश हैं और खूबसूरत भी हैं। उन्हें अब इन सबसे राहत दें। वह 73 साल की हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Message from my mother to her fans ! With another death hoax going around she is well and doing great ! Despite images of her being spread across the internet when she was fighting her cancer battle many years ago that claim she looks old ! . She is now healthy and happy and beautiful ! Give her a break she is 73 !

A post shared by Tanya Madhvani (@tanyamadhvani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
veteran actress Mumtaz Breaks Silence on Death Rumors and release a video
मुमताज

याद दिला दें कि मुमताज को साल 2000 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उनका बहुत दिनों तक इलाज चला और आखिरकार उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली। मुमताज अब लंबे समय से लंदन में रह रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी नताशा ने फिरोज खान के बेटे फरदीन से शादी की है। इस समय वो भी लंदन में रहती हैं। वहीं उनकी छोटी बेटी तान्या रोम में रहती हैं।

विज्ञापन
veteran actress Mumtaz Breaks Silence on Death Rumors and release a video
मुमताज

मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर साल 1958 में फिल्म सोने की चिड़िया से की थी। साल 1969 में रिलीज हुई दो रास्ते से मुमताज को बड़ी पहचान मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना था। दोनों ने एक साथ करीब 10 फिल्मों में काम किया। साल 1974 में मुमताज ने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी रचा ली थी। 

बगीचे में 'आम' देखकर अर्चना पूरन सिंह को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर कहा- 'दाग अच्छे हैं'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed