सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सेना के एक अधिकारी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वो उन्हें मिठाई का डिब्बा भी देते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे बहुत प्रेरणादायक बताया है।
VIDEO: सेना के अधिकारी ने की पुलिस के काम की तारीफ, अनुपम बोले- 'कोरोना के दिनों का सबसे प्रेरणादायक वीडियो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, 'ऐसे ही नहीं हम सबसे अच्छे हैं! धूप के चश्मे के साथ मुस्कुराता चेहरा, यह सबसे प्रेरक वीडियो में से एक है। जिसे मैंने Covid 19 के दिनों में देखा है। जहां एक भारतीय सेना अधिकारी पुलिस और होमगार्ड के जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना कर रहा है। प्रशंसा के उनके शब्दों को सुनिए। जय हिंद!'
ऐसे ही नहीं हम bestest है!😎This is one of the most motivating videos I have seen in the #Covid19 times. Where an Indian army officer is applauding the work being done by police and home guards personnel. Listen to his words of appreciation. Jai Hind!🙏🇮🇳 @adgpi #viawatsapp pic.twitter.com/eiIOZsC70s
वीडियो में कार में सवार भारतीय सेना के एक अधिकारी ड्यूटी कर रहे पुलिस और होमगार्ड के जवान को पास बुलाते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। वह कहते हैं, 'दुनिया में ना सबको गर्व हो रहा है कि हिंदुस्तान की पुलिस इतना अच्छा काम कर रही है। आपको अच्छा लग रहा है कि नहीं लग रहा। फौज को आपके ऊपर गर्व है, कि हमारे देश की पुलिस अच्छा काम कर रही है और हमारे जवानों ने ये बोला है कि साहब जितने पुलिसवाले हैं, सबको मिठाई खिलाओ। तो ये हमारी तरफ से थोड़ी भेंट है। क्योंकि कोविड के मौसम में जब लोग इतनी परेशानी में घूम रहे थे आप अकेली ऐसी फौज हो जो अपनी नौकरी एकदम इतनी बढ़िया से कर रहे हो।'
वीडियो में अधिकारी आगे कहते हैं, 'पॉपुलेशन कंट्रोल, ट्रैफिक कंट्रोल, क्राइम रोका था आपने। हमें बहुत नाज है बेटा आप पर। अपने चौकी इंचार्ज को भी बताना। हमारी तरफ से धन्यवाद, राम-राम और बहुत दुआएं आपको। होमगार्ड वाले भी आपके साथ लगे हुए हैं। देखिए कितना बढ़िया काम है। ऐसे ही लगे रहना बेटा। और ये हिंदुस्तानी फौज के जवानों की तरफ से है, उन्होंने ही बनाया है। थैंक यू जय हिंद।'
बता दें कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों अनुपम खेर अपने घर पर ही सारा वक्त बिता रहे हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने प्रवासी मजदूरों का दर्द बयां करती एक कविता साझा की थी।
Their pain, their misery, their sufferance....
'LOC' की शूटिंग के दौरान जब संजय दत्त का सांस लेना हो गया था मुश्किल, ठहाके लगाते हुए अजय-अभिषेक ने सुनाया किस्सा
Why did it take us a pandemic to feel their agony??
Why didn’t we always value them??
Let’s come together to save them..
Let’s stand united to help them go back to their homes!! 🙏 #MigrantWorkers #PoemByShadabZafarShadab pic.twitter.com/UBvPZjmbPz