फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency actress Kangana Ranaut likes Alia Bhatt Instagram post about birth of daughter

Kangana Ranaut: कंगना रणौत की आलिया से दूर हुईं सब शिकायतें? एक्ट्रेस के मां बनने की खुशी में हुईं शामिल!

Mon, 07 Nov 2022 10:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Nov 2022 10:39 PM IST
सार

कंगना रणौत ने भले ही सोशल मीडिया के जरिए या मुलाकात करके आलिया को बेबी गर्ल के जन्म की बधाई न दी हो, लेकिन उनके मां बनने के पोस्ट को लाइक जरूर किया है।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut likes Alia Bhatt Instagram post about birth of daughter
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अपने तीखे बयानों को लेकर जानी जाती हैं। इस मामले में उन्होंने आलिया भट्ट को भी नहीं बख्शा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर कंगना जमकर हमले करती नजर आईं। अब जब हाल ही में आलिया भट्ट मां बनी हैं, ऐसे में सिने जगत के तमाम सितारों ने आलिया और रणबीर को मुबारकबाद दी है। कुछ उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे। मगर, कंगना खुशी के इस मौके पर भी चुप्पी साधे रहीं। न तो उन्होंने किसी को बधाई दी और न कोई टीका-टिप्पणी करती नजर आईं। लेकिन, चुपके-चुपके ही सही वह आलिया के मां बनने की खुशी में शामिल हो गई हैं! 

विज्ञापन

Alia Bhatt Baby: अमूल इंडिया ने खास अंदाज में रणबीर-आलिया को दी पेरेंट्स बनने की बधाई, डूडल शेयर कर कही यह बात

विज्ञापन

चुपके-चुपके किया लाइक
कंगना रणौत ने भले ही सोशल मीडिया के जरिए या मुलाकात करके आलिया को बेबी गर्ल के जन्म की बधाई न दी हो, लेकिन उनके मां बनने के पोस्ट को लाइक जरूर किया है। बता दें कि आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद एक पोस्टर साझा कर फैंस के साथ बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की। उसी पोस्टर को रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया, जिसे तमाम सितारों ने लाइक किया और कंगना रणौत भी उनमें से एक हैं। जी हां, कंगना रणौत ने बाकायदा नीतू कपूर का वह पोस्ट लाइक किया है, जिसमें उन्होंने आलिया के मां बनने की खुशी जाहिर की है। 

'ब्रह्मास्त्र' पर साधा था निशाना
बता दें कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और 'बॉलीवुड माफिया' पर मुखर होकर बोलती नजर आई हैं। इस मामले में वह कई बार आलिया भट्ट पर भी निशाना साधती नजर आई हैं। उनकी फिल्मों पर भी वह तीखी टिप्पणियां करती रही हैं। यहां तक कि जून में आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तो इसके बाद कंगना ने उनके अजन्मे बच्चे को 'पीआर' बताया था। अब उन्होंने आलिया की गुडन्यूज पर लाइक रिएक्ट करके सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है। 

Vir Das: बेंगलुरू में वीर दास के शो पर मंडराए संकट के बादल, हिंदू जनजागृति समिति ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी पर की थी तीखी टिप्पणी
बता दें कि कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि 'शादी और बेबी पीआर से मीडिया को नियंत्रित किया है, केआरके को जेल में डाल दिया, ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रिव्यूज खरीदे, टिकट खरीदे। वो सबकुछ कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते हैं।' इसके अलावा उन्होंने करण जौहर पर भी जमकर निशाना साधा था।

Kartik Aaryan: सारा अली को छोड़ ऋतिक की बहन संग इश्क फरमा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात भी थे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed