फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: कोई जश्न में झूमता दिखा, तो किसी पर चढ़ा रंग; यहां देखिए बॉलीवुड की मशहूर होली पार्टी की तस्वीरें

Fri, 18 Mar 2022 07:55 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Mar 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 amitabh bachchan to raj kapoor these stars for holi parties see throwback celebration photos
होली का त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। बीते साल कोरोना वायरस ने होली के त्योहार के सेलिब्रेशन पर पानी फेरने का काम किया था लेकिन इस बार देशभर में धमाकेदार अंदाज में होली का त्योहार मनाया जाएगा। बॉलीवुड में भी हमेशा से धूमधाम से होली मनाई जाती है। खास बात ये है कि कई सेलेब्स इस त्योहार पर अपने घर में एक शानदार पार्टी का आयोजन करते हैं, जहां पर सितारों का जमावड़ा लगता है। इस मौके पर तमाम सितारे रंगों में डूबे हुए दिखाई देते हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको बॉलीवुड घरानों की पॉपुलर होली के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही उन पार्टी की कुछ पॉपुलर तस्वीरें भी दिखाएंगे।   

Holi 2022 amitabh bachchan to raj kapoor these stars for holi parties see throwback celebration photos
आरके स्टूडियो में होली सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर की होली पार्टी
होली के त्योहार में राज कपूर की पार्टी का जिक्र ना हो, ये हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड में आरके स्टूडियो की होली पार्टी काफी पॉपुलर हुआ करती थी। कहा ये भी जाता था कि अगर आरके स्टूडियो की होली नहीं खेली, तो क्या होली खेली? इस होली पार्टी की कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिसमें राजकपूर अपने परिवार और तमाम सितारों के साथ धमाकेदार अंदाज में होली मनाते थे। 
Holi 2022 amitabh bachchan to raj kapoor these stars for holi parties see throwback celebration photos
अमिताभ बच्चन की होली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की होली पार्टी
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी कई फिल्मों में शानदार अंदाज में खेली खेलते हुई दिखाई दे चुके हैं। उनके घर की होली पार्टी भी काफी पॉपुलर होती है। वह हर साल अपने घर 'जलसा' में शानदार होली पार्टी का आयोजन करते थे। उनकी होली पार्टी की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने दोस्त और दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ बातें करते दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 amitabh bachchan to raj kapoor these stars for holi parties see throwback celebration photos
होली का त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार की होली पार्टी
अंबानी परिवार हर त्योहार को धूमधाम से मनाता है। इस परिवार के द्वारा हर साल होली पार्टी का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें तमाम सितारे पहुंचते हैं। साल 2020 में अंबानी परिवार की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। दोनों के साथ कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। तीनों की होली खेलते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पंसद की गई थीं। इन तस्वीरों में निक का देसी अंदाज फैंस को पसंद आया था।
विज्ञापन
Holi 2022 amitabh bachchan to raj kapoor these stars for holi parties see throwback celebration photos
होली का त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया

सुभाष घई की होली पार्टी
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुभाष घई की होली पार्टी भी किसी से मन नहीं हुआ करती थी। वह अपने बंगले पर हर साल होली की शानदार पार्टी देते थे, जिसमें सेलेब्स धमाल मचाते थे। इस पार्टी से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीाडिया पर छाए रहते हैं। एक बार शाहरुख इस पार्टी में अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे थे। इस पार्टी में शाहरुख और गौरी ने सारी लाइमलाइट लूट ली थी। दोनों ने जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और सबको रंग लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed