{"_id":"6352766419a2865fcb47acd7","slug":"kader-khan-birthday-special-know-about-actor-life-and-career-journey-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kader Khan: जब कादर खान की असल जिंदगी से लिया गया कब्रिस्तान का सीन, जानिए अभिनेता से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kader Khan: जब कादर खान की असल जिंदगी से लिया गया कब्रिस्तान का सीन, जानिए अभिनेता से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड के दिग्गज और मंझे हुए कलाकारों में से एक रहे अभिनेता कादर खान का 22 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत उन्होंने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है, उससे वह सदा के लिए जीवंत हैं। 45 साल से ज्यादा समय के लंबे करियर में कादर खान ने हर तरह के किरदार अदा किए थे और लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। संघर्षों का सामना करके मुकाम बनाने वाले इस दिग्गज कलाकार ने पर्दे पर कॉमेडी से लेकर विलेन और गंभीर हर तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया था। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ा एक खास किस्सा और उनके बारे में कुछ अहम बातें।
2 of 6
kader khan
अभिनेता कादर खान उन चंद शख्सियतों में से एक थे, बेहद साधारण होते हुए भी जिनकी जिंदगी एक दिलचस्प किताब की तरह रही। कादर खान का परिवार भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद भारत आकर बस गया था। कादर खान ने अभिनय में तो अपना दमखम दिखाया ही था इससे पहले वह पढ़ाई में भी पीछे नहीं थे। दरअसल कादर खान ने इंजीनियरिंग की थी और अपनी पूरी करने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर भी रहे।
3 of 6
kader khan
अभिनेता कादर खान ने अपने सिनेमा के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिखे। उनको लेकर कहा जाता है कि वह कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है। जिसमें उनकी असल जिंदगी से प्रेरित होकर एक दृश्य फिल्मी पर्दे पर भी उकेरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kader khan
- फोटो : twitter
कादर खान के बारे में बताया जाता है कि वह रात के वक्त कब्रिस्तान में जाया करते थे। जानकारी के मुताबिक, एक बार कादर खान अपने घर के पास वाले कब्रिस्तान में रियाज कर रहे थे कि तभी उनके चेहरे पर एक टॉर्च की रोशनी पड़ी। उस टॉर्च दिखाने वाले शख्स ने कादर खान से पूछा, यहां क्या कर रहे हो? तब इसके जवाब में कादर खान ने कहा कि वह रियाज कर रहे हैं और दिन के समय वह जो भी अच्छा पढ़ते हैं, उसे वह रात में यहां आकर रियाज करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kader khan
जानकारी के मुताबिक, कादर खान को टॉर्च दिखाने वाले शख्स अशरफ खान थे, वह कादर खान के इस सीधे जवाब से काफी प्रभावित हुए और कहा- नाटक में काम क्यों नहीं करते। इसी के साथ उन्होंने कादर खान को नाटक में काम करने के बारे में भी पूछा। यहीं से कादर खान का नाटक में काम करने का सफर शुरू हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।