Katrina Kaif: प्रेग्नेंसी की अफवाह के बीच कटरीना कैफ ने शेयर किया क्यूट वीडियो, संडे एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस
कटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। आज यानी रविवार का दिन कटरीना का शानदार रहा, जिसकी झलक उन्होंने नए वीडियो के जरिए दिखाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों प्रेग्नेंसी की खबरों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने साल 2021 में विक्की कौशल संग सात फेरे लिए थे और कई रिपोर्ट्स में दावा है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों पर कटरीना ने कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन अभिनेत्री ने हाल ही में एक वीडियो जरूर शेयर किया है, जिसमें वह अपना संडे एंजॉय करती दिख रही हैं।
कटरीना का खूबसूरत वीडियो
कटरीना कैफ ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कटरीना ने अपने खूबसूरत सी फेसिंग अपार्टमेंट की झलक भी दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना अपने अपार्टमेंट की बालकनी में बैठी हुई हैं, जहां पर काफी सारे पौधे लगे हुए हैं। इस छोटे से वीडियो में कटरीना कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रही हैं और फिर वह अपनी अदाएं भी दिखाने से पीछे नहीं रहती हैं।
कैजुअल लुक में लगीं क्यूट
लुक की बात करें तो कटरीना कैफ क्रीम कलर के कैजुअल आउटफिट में हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। खुले बाल में कटरीना की खूबसूरती और बढ़ गई है। इस वीडियो के कैप्शन में कटरीना कैफ ने लिखा, 'संडे वाइब्स।' कटरीना के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट और फायर के इमोजी भेजे हैं। बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद इस सी फेसिंग अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।
View this post on Instagram
अपकमिंग प्रोजेक्ट
कटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत' में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। इसके अलावा, कटरीना फिल्म 'टाइगर 3' में भी दिखाई देंगी। कटरीना के साथ सलमान खान दिखाई देंगे और इस फिल्म में अभिनेत्री धांसू एक्शन करती दिखाई देंगी। कटरीना कैफ के पास 'मैरी क्रिसमस' भी है।