फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने नसीरुद्दीन शाह की पत्नी को लताड़ा, कहा-हिंदू धर्म, अंधविश्वास और दूसरा धर्म...

Wed, 10 Aug 2022 02:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 10 Aug 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna On Ratna Pathak Shah Shaktimaan Actor on Naseeruddin Shah Karwa Chauth Controversial Statement
रतना पाठक शाह, मुकेश खन्ना और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना, नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रतना पाठक शाह पर भड़क गए हैं। जी हां, शक्तिमान स्टारर मुकेश खन्ना ने वीडियो जारी कर रतना पाठक शाह को हिंदू त्योहारों पर विवादित बयान देने के लिए लताड़ा है। दरसअल रतना पाठक शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदू पर्व करवाचौथ को रुढ़िवादी और अंधविश्वास बताते हुए महिलाओं पर निशाना साधा। जिसके बाद मुकेश खन्ना रतना पाठक शाह को मूर्ख बताते हुए कहा....पति तो पति, पत्नी बाप रे बाप!

Mukesh Khanna On Ratna Pathak Shah Shaktimaan Actor on Naseeruddin Shah Karwa Chauth Controversial Statement
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

खान बद्रर्स के मुंह से....
मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियाे जारी करते हुए कहा, नसीरुद्दीन शाह…एक बेहतरीन एक्टर…मैं कह सकता हूं… एक बेहतरीन इंसान हैं। अपने काम में व्यस्त रहते हैं। लेकिन पता नहीं कभी--कभी धर्म या क्या बीच में आ जाता है जिसकी वजह से वह गैरजिम्मेदाराना बयान दे देते हैं। ऐसे बयान दे देते हैं जो कभी--कभी खान बद्रर्स के मुंह से भी निकल जाते हैं। लेकिन जो बात नसीरुद्दीन शाह कहते हैं, मैं समझ सकता हूं। उनका धर्म है। लेकिन जो उनकी पत्नी कहती है मैं उसे उनका धर्म नहीं मान सकता। क्योंकि उन्होंने अपने नाम के आगे रतना पाठक शाह रखा है। यानी उन्होंने पाठक को जिन्दा रखा है। और पाठक को जिंदा रखने के बावजूद वह ऐसी बचकानी बात कह गई हैं। 

Mukesh Khanna On Ratna Pathak Shah Shaktimaan Actor on Naseeruddin Shah Karwa Chauth Controversial Statement
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

रतना पाठक शाह ने क्या कहा था?
बता दें कि रतना पाठक शाह से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि क्या वह अपने पति की सलामती के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा था- 'मैं क्या पागल हूं, जो ऐसे व्रत करूंगी? ये आश्चर्य है कि पढ़ी लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। भारत में विधवा होना एक भयानक स्थिति है, महिलाएं इसी डर से करवाचौथ का व्रत करती हैं। हैरान करने वाली बात है कि हम 21वीं सदी में भी इस तरह की बातें करते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna On Ratna Pathak Shah Shaktimaan Actor on Naseeruddin Shah Karwa Chauth Controversial Statement
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना बोले, आप पढ़ी-लिखी हैं?
रतना पाठक शाह के इस बयान पर मुकेश खन्ना भड़क गए हैं। वह कहते हैं, “आप क्या समझती हैं, आप पढ़ी--लिखी हैं? आपको पता है, पढ़ी--लिखीं औरतें छोड़िए, गांव की औरतें छोड़िए, अनपढ़ औरतें छोड़िए, बड़े--बड़े घरों की औरतें तक करवाचौथ रखने में गर्व महसूस करती हैं। इस खूबसूरत त्योहार को आप अंधविश्वास कहती हो! चलिए अंधविश्वास ही सही। लेकिन यदि पत्नी अंधविश्वास में रहकर भी अपनी पति के सुख के लिए, अपने पति की जिंदगी के लिए अगर एक दिन का व्रत रखती है और चंद्रमा को देखने के बाद अपने व्रत को पूर्ण करती है तो इससे ज्यादा खूबसूरत बात और क्या हो सकती है?”

विज्ञापन
Mukesh Khanna On Ratna Pathak Shah Shaktimaan Actor on Naseeruddin Shah Karwa Chauth Controversial Statement
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

क्या धर्म आपके ऊपर हावी हो गया है?
अभिनेता आगे कहते हैं, “ये पढ़े लिखे लोग अपने आप को इतना पढ़ा--लिखा समझते हैं कि राष्ट्र विरोधी और धर्म विरोधी बातें करते हैं। क्या मैं ये मानलूं की धर्म आपके ऊपर हावी हो गया है, जिसको आपने शादी में अपनाया है? यदि ऐसा है तो आप अपने नाम के आगे पाठक क्यों लिखती हैं? हटा दीजिए न इस शब्द को।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed