Neetu Kapoor: दादी नीतू कपूर ने दी आलिया-रणबीर की बेटी से जुड़ी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है बेबी गर्ल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी के माता पिता बने हैं। जिससे भट्ट और कपूर दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में दादी नीतू कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने अपनी पोती से जुड़ी अपडेट भी साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के जन्म से उनके परिवारों और फैंस ने जमकर जश्न मनाया। जब से बेबी गर्ल के आने की खुशखबरी मिली है, तब से ही फैंस बेसब्री से बेबी गर्ल से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट और उसकी एक झलक का इंतजार कर रहे हैं। अब दादी नीतू कपूर को हाल ही में एयपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने आलिया और रणबीर की नन्ही परी के बारे में दादी नीतू कपूर सवाल किए। उन्होंने अपनी पोती की हेल्थ के बारे में जानकारी दी।
दादी नीतू कपूर ने दी आलिया और रणबीर की बेटी के बारे में जानकारी
नीतू कपूर को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां पैपराजी ने नीतू कपूर को देखते ही उनसे बच्ची के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान पैपराजी ने नीतू कपूर से पूछा कि नीतू जी बच्ची कैसी है अभी? इसपर नीतू कपूर ने जवाब दिया कि 'वह बहुत अच्छी है, एकदम फर्स्ट क्लास।' इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही थी।
Sooraj Barjatya: महेश भट्ट के सामने जमीन पर बैठ गए सूरज बड़जात्या, इस तरह से निभाई गुरु शिष्य की परम्परा
6 नवंबर को माता-पिता बनें हैं रणबीर आलिया
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते रविवार, 6 नवंबर को बेटी का स्वागत किया। जिसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए भी साझा की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया के हाथ में करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है'। इसके अलावा वह फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'एनिमल' और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म है।