The Raja Saab: 'द राजा साब' के पुराने गाने हटाकर नया एल्बम तैयार कर रहे हैं थमन, फिल्म में फिर होगी देरी?
प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' पर एक नया अपडेट फिल्म के संगीतकार थमन एस ने साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि देरी की अटकलों के बीच उन्होंने अभी फिल्म के गानों पर काम करना शुरू किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभास की आने वाली हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा में है। खबर है कि मारुति निर्देशित इस फिल्म के साथ-साथ अभिनेता की कई अन्य प्रोजेक्ट में भी देरी हो गई है। अटकलों के बीच संगीतकार थमन एस ने फिल्म के साउंडट्रैक के बारे में एक बड़ा खुलासा किया।
फिल्म की शूटिंग हो चुकी है पूरी
हाल ही में एक साक्षात्कार में थमन ने बताया कि 'द राजा साहब' के शुरुआती ट्रैक को हटा दिया गया था और फिर से काम किया गया था। थमन ने कहा, 'द राजा साहब के लिए हमने अब गाने बनाना शुरू कर दिया है। निर्माताओं ने पूरी फिल्म खत्म कर दी है और प्रभास गारू बहुत लंबे समय के बाद कमर्शियल गाने लेकर आ रहे हैं।'
फिल्म में होंगे कई गाने
संगीतकार ने बताया कि 'द राजा साब' में कई ट्रैक होंगे, जिसमें एक मेलोडी सॉन्ग, एक इंट्रोडक्शन सॉन्ग और प्रभास और उनकी तीन महिला कलाकारों के साथ एक विशेष क्रेजी डांस सॉन्ग शामिल होगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि फिल्म में एक लव सांग शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक ट्रैक को योजना के अनुसार रिलीज किया जाएगा।
बनाए जा रहे नए गाने
उन्होंने बताया, 'हमने इस प्रक्रिया के जरिए पहले ही कई गाने बना लिए हैं, लेकिन मैंने कहा कि चलो बदलाव करते हैं। उन्होंने अभी तक इसे शूट नहीं किया है, इसलिए मैंने सोचा कि चलो हमने जो भी गाने बनाए हैं, उन्हें हटा दें और नए गाने बनाएं। निर्माताओं को यह बताना मेरी जिम्मेदारी थी कि पहले की धुनें पुरानी हो चुकी हैं और मौजूदा दर्शकों को पसंद नहीं आएंगी।
Indian Idol 15: रियलिटी शो में स्क्रिप्ट पकड़े नजर आईं हेमा मालिनी, यूजर बोले- ये शर्मनाक है…
प्रभास की आने वाली फिल्में
राजा साहब के अलावा ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रभास की आगामी प्रोजेक्ट की रिलीज डेट बदल गई है। प्रभास फिलहाल हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित एक पीरियड एक्शन फिल्म फौजी पर काम कर रहे हैं। अभिनेता की ऑन-सेट चोट के बाद मामूली देरी के बावजूद फिल्म पूरी होने के करीब है। इसके अलावा, प्रभास के पास संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित पुलिस ड्रामा स्पिरिट है। साथ ही प्रशांत नील और नाग अश्विन के साथ 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी के सीक्वल भी हैं। उनके पास प्रशांत वर्मा की 'ब्रह्मराक्षस' भी है।