{"_id":"603b7f3a887c8d2b7378fde2","slug":"ranveer-singh-joined-sister-ritika-bhavnani-birthday-celebration-along-with-parents-deepika-padukone-was-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने परिवार संग मनाया बहन रितिका का जन्मदिन, जानें क्यों शामिल नहीं हुईं दीपिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह ने परिवार संग मनाया बहन रितिका का जन्मदिन, जानें क्यों शामिल नहीं हुईं दीपिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी बहन रितिका भावनानी संग उनके जन्मदिन का जश्न मनाया। रितिका का शनिवार को जन्मदिवस था। इस मौके पर पूरा परिवार एक साथ डिनर पर गया था। इस दौरान दीपिका कहीं नजर नहीं आईं, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में हैं।
2 of 5
रणवीर सिंह का परिवार
- फोटो : Social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में वे मुश्किल से ही परिवार के लिए वक्त निकाल पाते हैं। शनिवार को रणवीर अपनी बहन रितिका भावनानी, पिता जगजीत भावनानी और मां अंजू भानवानी के साथ डिनर पर जाते हुए नजर आए।
3 of 5
रणवीर सिंह की बहन और माता-पिता
- फोटो : Social media
इस दौरान सभी के आउटफिट देखने लायक थे। सबलोग काले रंग के कपड़े पहन कर आए थे। रणवीर ने काले रंग की टीशर्ट पहन रखी थी और डेनिम के साथ पेअर अप किया था। वहीं रितिका ने काली पैंट और काली जैकेट के साथ सफेद शर्ट पहनी थी। मां अंजू तो फुल ब्लैक आउटफिट में थीं। यहां तक कि उनका पर्स भी काला ही था। सिर्फ जगजीत भावनानी ने आसमानी रंग को तरजीह दी थी। लेकिन सभी लोगों ने काले मास्क लगा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram fan page
इस पारिवारिक समारोह के दौरान दीपिका पादुकोण कहीं नजर नहीं आईं। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल पठान की शूटिंग कर रही हैं और काफी व्यस्त हैं। इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं। यह चौथी फिल्म होगी जब दीपिका-शाहरुख एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सलमान खान भी शाहरुख के साथ अपने एक सीन को शूट करने के लिए शनिवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social media
बता दें कि बीते दिनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेर लिया था। इसके बाद वे काफी घबरा गई थीं। भीड़ का फायदा उठाकर एक टीशू पेपर बेचने वाली महिला ने उनके पर्स पर भी झपट्टा मारा था। बाद में किसी तरह दीपिका अपनी कार तक पहुंची और बड़ी मुश्किल से वहां से रवाना हो सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।