{"_id":"603b7d135cf7176ba6802e87","slug":"priyanka-chopra-husband-nick-jonas-ex-girlfriend-miley-cyrus-latest-instagram-post-their-fans-can-t-believe-their-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें याद, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शादी की है। शादी के बाद से ही दोनों की सोशल मीडिया पर आए दिन तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। साथ ही दोनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा से शादी से पहले निक का नाम कई हॉलीवुड की अभिनेत्रियों और गायक के साथ जुड़ चुका है। उनमें से एक मशहूर गायिका माइली सायरस भी थीं।
2 of 5
निक जोनस-माइली सायरस
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर निक जोनस और माइली सायरस की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माइली सायरस ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर को साझा किया। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। माइली सायरस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं।
3 of 5
माइली सायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
माइली सायरस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक थ्रोबैक तस्वीर निक जोनस के साथ भी है। तस्वीर में माइली सायरस और निक जोनस एक झूले पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह दोनों काफी यंग दिखाई दे रहे हैं। माइली सायरस ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए खास कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आपको बस वहां रहना था।' माइली के तस्वीरें साझा करते ही यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
माइली सायरस-जोनस ब्रदर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो माइली जब टीवी शो हन्ना मोंटाना कर रही थीं और निक जोनस ब्रदर्स बॉय बैंड का हिस्सा थे, तब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। माइली ने जहां एक्टर लियाम हेम्सवर्थ से शादी कर ली। तो वहीं, निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा का हाथ थामा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।