फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: रिया चक्रवर्ती ने जालीदार टॉप पहनकर दिखाया बोल्ड अंदाज, तस्वीर देख फैंस ने कही ये बात

Tue, 01 Feb 2022 10:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty shares her blank and white picture on social media fans react
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को खूब ट्रोल होने पड़ा था, जिस वजह से रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब रिया चक्रवर्ती धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रही हैं। हाल ही में, रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी रिया की तारीफ कर रहे हैं।


 
दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया ने ब्लैक कलर का जालीदार टॉप और ब्लैक पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। इस दौरान रिया ने अपने बालों को खुला रखकर अपना लुक कंप्लीट किया है और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती का वही बोल्ड अंदाज देखने को मिला है, जो उनकी पुरानी तस्वीरों में देखने को मिलता था।    

rhea chakraborty shares her blank and white picture on social media fans react
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में लिखा है, ‘किसी को ये समझना होगा कि बहादुरी का मतलब ये नहीं है कि डर ना हो, बल्कि डर होने के बावजूद भी उससे आगे बढ़ने की ताकत है।’ इस कैप्शन में रिया ने हैशटैग 'नई रिया' भी लिखा है, जिससे साफ है कि रिया अब फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटों में इस तस्वीर को 81 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं और ये आंकड़ा ज्यादा हो रहा है।

rhea chakraborty shares her blank and white picture on social media fans react
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, फैंस कमेंट कर रिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस ने रिया को ‘खूबसूरत’ बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शानदार और खूबसूरत रिया।’ इस तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘भगवान करें आप ऐसे ही हमेशा चमकती रहें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
rhea chakraborty shares her blank and white picture on social media fans react
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया था, जो चंद सेकंड का है। इस वीडियो में सुशांत और रिया मजेदार अंदाज में कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। ये वीडियो उनके जिम का है। फैंस ने इस वीडियो को भी खूब पसंद किया था।

विज्ञापन
rhea chakraborty shares her blank and white picture on social media fans react
चेहरे फिल्म - फोटो : Twitter

रिया चक्रवर्ती ने तमिल फिल्म ‘तुनीगा-तुनीगा’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ है। आखिरी बार रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed