फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सबा अली खान ने शेयर की शर्मिला और मंसूर अली की पुरानी तस्वीर, लिखी यह बात

Wed, 24 Nov 2021 03:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 24 Nov 2021 03:08 PM IST
सार

सबा अली खान ने बुधवार को मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली एक-दूसरे को देख रहे हैं। यह एक ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर है

विज्ञापन
Saba Ali Khan shared an old picture of Sharmila Tagore and Mansoor Ali
शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा अली खान ने बुधवार को मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में शर्मिला टैगोर और मंसूर अली एक-दूसरे को देख रहे हैं। यह एक ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसके कैप्शन में सबा अली खान ने लिखा है कि शब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता...वह एक नजर है..  जब सब कुछ हो जाता है!  उन्होंने आगे लिखा है- यदि आप दे सकते हैं तो  इसे कैप्शन दें। सबा ने कहा कि सबसे अच्छे कैप्शन को वह बाद में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करेंगी।



 

Saba Ali Khan shared an old picture of Sharmila Tagore and Mansoor Ali
सबा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा अली खान के इस पोस्ट के नीचे उनके प्रशंसकों की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि शर्मिला टैगोर और मंसूर अली की जोड़ी एक-दूसरे के लिए ही बनी थी। माशाल्लाह। एक अन्य यूजर ने लिखा- वे पावर कपल थे। वहीं एक यूजर ने लिखा- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती। एक अन्य यूजर ने शर्मिला टैगोर और मंसूर अली की इस पुरानी तस्वीर की तारीफ की और इसे बेहद खूबसूरत बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Saba (@sabapataudi)

Saba Ali Khan shared an old picture of Sharmila Tagore and Mansoor Ali
सबा अली खान - फोटो : instagram

गौरतलब है कि सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सैफ अली खान से लेकर करीना कपूर खान और उनके बच्चों तैमूर और जहांगीर की तस्वीरों को अक्सर सबा अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saba Ali Khan shared an old picture of Sharmila Tagore and Mansoor Ali
सबा अली खान - फोटो : instagram

सबा अली खान खुद की कम और परिवार की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर ज्यादा शेयर करती हैं। इससे पहले उन्होंने अपने पिता की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ दिखाई दे रहे थे। इस फोटो में सबा अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी, नेहरू के बगल में बैठे हुए थे। यह उनकी जवानी की फोटोग्राफ थी, जिसमें आस-पास अन्य लोग भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
Saba Ali Khan shared an old picture of Sharmila Tagore and Mansoor Ali
सबा अली खान - फोटो : instagram

कुछ दिनों पहले सबा अली खान ने मां शर्मिला टैगोर और दिवंगत पिता मंसूर अली खान पटौदी की सगाई की पुरानी तस्वीर यूजर्स के लिए डाली थी। जिस पर उनके फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। इस तस्वीर में शर्मिला और मंसूर अली को शाही अंदाज में दिखाया गया था। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में शर्मिला और मंसूर एक समारोह के दौरान फर्श पर बैठे थे। दोनों के गले में माला थी। शर्मिला जहां भारी रेशमी पोशाक में माथे पर मांगटिके के साथ दिख रहीं थीं, वहीं मंसूर के कंधों के चारों ओर एक शॉल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed