{"_id":"670e361540af9e02170dd46e","slug":"saif-ali-khan-kareena-kapoor-wedding-anniversary-know-all-about-their-love-story-and-marriage-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kareena Saif Wedding Anniversary: 'टशन' के सेट पर करीना को दिल दे बैठे थे सैफ, कुछ ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Saif Wedding Anniversary: 'टशन' के सेट पर करीना को दिल दे बैठे थे सैफ, कुछ ऐसी है दोनों की प्रेम कहानी
Wed, 16 Oct 2024 07:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:32 AM IST
सार
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज अपनी वेडिंग एनीवर्सरी मना रहे हैं। करीना और सैफ अली खान को अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते देखा जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी।
विज्ञापन
सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान की जोड़ी को उनके प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। चर्चित जोड़ी ने 16 अक्तूबर, 2012 में शादी की थी। करीना और सैफ ने एक दूसरे को पांच साल डेट करने के बाद घर बसाने का फैसला किया था। आज यानी 16 अक्तूबर को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर हम आपको बताएंगे कि कैसे दोनों की पहली मुलाकात हुई, दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'टशन' के सेट पर दोनों को प्यार
सैफ अली खान और करीना कपूर अलग धर्म से हैं। दोनों की उम्र में भी 10 सालों का अंतर है। सैफ और करीना की मुलाकात पहली बार 'टशन' फिल्म के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान सैफ अली खान को करीना कपूर से प्यार हो गया था। टशन की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सैफ और करीना को सेट के अलावा भी कई जगहों पर साथ देखा जाता था, जिसके बाद दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले करीना और सैफ फिल्म 'ओमकांरा' में भी साथ काम कर चुके थे।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
दोनों ने की थी रजिस्टर्ड मैरिज
साल 2007 से 2012 तक करीना और सैफ ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद 16 अक्तूबर, 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी। सैफ अली खान के घर पर दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि दोनों मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार ही शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही करीना ने सैफ से शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला। शादी के बाद करीना कपूर ने सैफ का सरनेम अपने नाम से जोड़ लिया।

Sadi Ke Plate Song: बवाल है खेसारी लाल यादव का नया गाना 'साड़ी की प्लेट', कनिष्का के साथ जोड़ी लाजवाब
सैफ अली खान और करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
परिवार के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं करीना
शादी के बाद करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ बहुत ही खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं। वह अपनी ननद सोहा अली खान के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर वह सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। करीना ने साल 2016 में अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया। साल 2021 में कपल ने अपने दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान का स्वागत किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'बर्मिंघम मर्डर' में नजर आईं। वहीं, सैफ अली खान को 'देवरा पार्ट 1' में देखा गया।