फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ahaan Panday: 'दादी मुझे हमेशा राज बुलाती थीं, काश वो आज कृष को देख पातीं', अहान पांडे ने शेयर किया इमोशनल नोट

Thu, 07 Aug 2025 12:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 PM IST
सार

Saiyaara Actor: सैयारा स्टार अहान पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपनी दादी मां के लिए एक खास नोट शेयर किया है। इस इमोशनल पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है।
 

विज्ञापन
Saiyaara actor Ahaan Panday missing her dadi says sitaaron mein sitara ek tanha tara dadi meri
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
यशराज फिल्म्स की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा सैयारा से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले एक्टर अहान पांडे ने आज सोशल मीडिया पर अपनी दादी के लिए एक खास पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि अहान का उनकी दादी के साथ कितना प्यारा रिश्ता था और वह आज भी उन्हें कितना मिस करते हैं।

 
Saiyaara actor Ahaan Panday missing her dadi says sitaaron mein sitara ek tanha tara dadi meri
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
दादी के लिए लिखा पोस्ट
फिल्म 'सैयारा' से रातोंरात स्टार बन चुके अहान पांडे ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दादी की याद में एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा। दादी मुझे हमेशा 'राज' बुलाती थीं। काश, वो आज मुझे देख पातीं। मैं हमेशा भगवान से कहता था कि भले ही दुनिया मुझे पसंद न करे, मुझे पता था कि मेरी दादी, वो सितारों में चमकने वाला तारा, मुझे देखकर मुस्कुरा रही होंगी। ये सिर्फ तुम्हारे लिए है, दादी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahaan Panday (@ahaanpandayy)


Saiyaara actor Ahaan Panday missing her dadi says sitaaron mein sitara ek tanha tara dadi meri
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
फैंस का भी किया शु्क्रिया
अहान ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन इस पल में मुझे अपने लिए और आप सभी के लिए प्यार महसूस हो रहा है। मैं इसे हमेशा महसूस करूंगा। मैं वादा करता हूं कि मैं दोगुनी मेहनत करूंगा, बेहतर बनूंगा, और ये सब आप सभी के लिए और अपने अंदर के उस बच्चे के लिए करूंगा, जिसके दो बाएं पैर थे। वो बच्चा जो स्टेज पर जाने से पहले डरता था, जिसे हमेशा कहा जाता था कि वो कुछ नहीं कर सकता। वो बच्चा हम सबके अंदर है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपने अंदर के उस बच्चे को खुश रखेंगे, क्योंकि वो इसके लायक है। इस प्यार और चमत्कार के लिए शुक्रिया। काश, मैं आप सभी को गले लगा पाता।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara actor Ahaan Panday missing her dadi says sitaaron mein sitara ek tanha tara dadi meri
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
एक्ट्रेस एली अवराम और एक्टर आयुष्मान खुराना ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। सेलिब्रिटी हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं। टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने लिखा, 'दादी को यह पहले से ही पता था', अहान की मां डीन पांडे ने लिखा, 'पूरे दिल से हमेशा मेरे बेटे, तुम धरती पर एक देवदूत हो, प्रेरणा देते रहो, हमेशा प्यार फैलाते रहो, जैसे हो वैसे ही दयालु रहो, तुमसे बहुत प्यार करती हूं', एक फैन ने लिखा, 'सुपरस्टार', एक और फैन ने लिखा, 'सैयारा की अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'आपका अभिनय अद्भुत है और आपकी फिल्म बहुत अच्छी है।' एक फैन ने लिखा, 'दादी को तुम पर बहुत गर्व होता',

 
विज्ञापन
Saiyaara actor Ahaan Panday missing her dadi says sitaaron mein sitara ek tanha tara dadi meri
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ahaanpandayy
सैयारा के बारे में
अहान ने 'फ्रीकी अली' और म्यूजिकल फिल्म 'रॉक ऑन 2' में बतौर सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। फिल्म 'सैयारा' अहान की डेब्यू फिल्म है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: Aneet Padda: सैयारा की रिलीज के बाद अनीत पड्डा का जागा प्यार, सोशल मीडिया पर लिखा लव लेटर

    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed