फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'महावतार नरसिम्हा' ने लगाई 'सैयारा' के किले में सेंध, जानिए 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' का हाल

Thu, 07 Aug 2025 07:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Aug 2025 07:57 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज करने के बाद तीसरे हफ्ते में फिल्म 'सैयारा' की कमाई ढलान पर आनी शुरू हो गई है। यह 'महावतार नरसिम्हा' का असर कहा जा सकता है। कल बुधवार को सिनेमाघरों में लगी फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया? जानिए

विज्ञापन
Wednesday Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara dhadak 2 son of sardaar 2 saiyaara kingdom film
महावतार नरसिम्हा-सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया

यह फेस्टिव वीक है। बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक है। सिनेमाघरों में भी चहल-पहल है। चर्चित फिल्में थिएटर्स में लगी हुई हैं। फिल्म 'सैयारा' छप्परफाड़ कमाई करके ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। 'महावतार नरसिम्हा' का जादू इस वक्त दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसके अलावा 'धड़क 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'किंगडम' जैसी फिल्मों के विकल्प भी हैं। मगर, सवाल है कि बॉक्स ऑफिस की रानी कौन सी फिल्म बनी हुई है? जवाब इस रिपोर्ट में है

Wednesday Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara dhadak 2 son of sardaar 2 saiyaara kingdom film
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : फेसबुक

सन ऑफ सरदार 2
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज हो रही है। अजय देवगन की इस फिल्म ने 01 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मंगलवार को पांचवे दिन इस फिल्म का कलेक्शन  2.75 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, कल बुधवार को छठे दिन इसमें और ढलान आया और कमाई सिर्फ 1.64 करोड़ रुपये रही। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में बनी है।

Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी

Wednesday Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara dhadak 2 son of sardaar 2 saiyaara kingdom film
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

धड़क 2
म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। वहीं, 'धड़क 2' का हाल बेहाल है। यह फिल्म भी 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ 01 अगस्त को रिलीज हुई थी। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ने मंगलवार को पांचवें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित 'धड़क 2' ने कल बुधवार को छठे दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का नेट कलेक्शन 15.40 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara dhadak 2 son of sardaar 2 saiyaara kingdom film
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

महावतार नरसिम्हा
सिनेमाघरों में इस वक्त सबसे ज्यादा तारीफें एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बटोर रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन फिल्म का कारोबार छह करोड़ रुपये रहा। इस माइथोलॉजिकल फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 112.80 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है।

विज्ञापन
Wednesday Box office collection of mahavatar narsimha saiyaara dhadak 2 son of sardaar 2 saiyaara kingdom film
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

सैयारा
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' की बॉक्स ऑफिस पर खूब आंधी चली। करीब 50-60 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनी यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है और वर्ल्डवाइड कमाई तो 500 करोड़ पार हो गई है। हालांकि, 20 दिन बाद अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को 19वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 20वें दिन इसने सिर्फ 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 306.48 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed