फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sharmila Tagore doesnt have a single photo of hers at Pataudi Palace says Saif Ali Khan

Pataudi Palace: शर्मिला टैगोर की एक भी तस्वीर पटौदी पैलेस में नहीं, सैफ अली खान ने किया खुलासा

Wed, 06 Nov 2024 05:30 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

बता दें कि सैफ अली खान का पैतृक घर पटौदी पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम में 10 एकड़ जमीन पर फैला है। इसमें करीब 150 कमरे हैं। इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सात बेडरूम, सात ड्रेसिंग रूम और सात बिलियर्ड्स रूम भी है।

विज्ञापन
Sharmila Tagore doesnt have a single photo of hers at Pataudi Palace says Saif Ali Khan
शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान - फोटो : ANI

विस्तार

शर्मिला टैगोर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रहने के साथ साथ एक अच्छी पत्नी और मां भी हैं। उन्हें अपने बच्चों की देखभाल करना पसंद हैं। उन्होंने पटौदी भवन को एक सुंदर महल में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस महल में शर्मिला टैगोर की एक भी तस्वीर नहीं हैं। एक पुराने साक्षात्कार में सैफ अली खान ने इसका खुलासा किया था। सैफ ने बताया कि उनकी मां किसी भी सामान को नहीं फेंकती हैं। वे उन्हें जोड़ती हैं और एक अवतार में बदल देती हैं। उन्होंने आगे बताया कि केवल कॉरिडोर में राष्ट्रीय अवॉर्ड लेने वाली तस्वीर के अलावा उनकी कोई तस्वीर पटौदी महल में नहीं हैं। 
विज्ञापन


सैफ ने शर्मिला टैगोर को लेकर किया था खुलासा 
सैफ अली खान ने एक साक्षात्कार में कहा, "मेरी मां कुछ भी नहीं फेंकती हैं। वह उन चीजों को जोड़कर उसे एक नए अवतार में बदल देती है। एक शाही परिवार में शादी करने के बाद उन्होंने पटौदी भवन को संजोने और एक सुंदर महल में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने आगे कहा, पटौदी हाउस में उनकी कोई तस्वीर नहीं है। सिर्फ बुक केस के पास एक तस्वीर है, जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला तब की। बेशक उनकी तस्वीर नहीं है, लेकिन उनका आभामंडल हर जगह मौजूद है। बगीचों से लेकर ब्लाइंड्स तक हर जगह उनका विवरण मौजूद है। उनकी मौजूदगी को दर्शाने के लिए किसी भी तस्वीर की जरूरत नहीं है।"
विज्ञापन


शर्मिला टैगोर फिनिशिंग स्कूल की तरह: सैफ
करियर और परिवार में शर्मिला टैगोर की भूमिका की सराहना करते हुए सैफ अली खान ने कहा, "किसी अभिनेता के लिए मेरी मां की तरह घर चलाना आसान नहीं है। वह एक फिनिशिंग स्कूल की तरह है और अपने स्टाफ को बहुत अच्छे से सिखाती हैं। वह परेशान हो जाती थ, क्योंकि हमारे सामने रहने वाला एक व्यापारी हमारे स्टाफ का वेतन दोगुना करके उन्हें अपने पास रख लेता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पोते-पोतियों का करती हैं खास स्वागत
इसी साक्षात्कार में सैफ ने बताया कि शर्मिला टैगोर ने कैसे अपने पोते-पोतियों का स्वागत पटौदी हाउस में किया था। उन्होंने कहा, "जब हम पटौदी में थे, तब वह तैमूर के लिए ट्रैम्पोलिन जंप्स का आयोजिन करती हैं। उसे बहुत ही सुंदर उपहार देती हैं, जिससे मनोरंजन और शिक्षा का संतुलन बना रहे।" इससे पहले पटौदी हाउस के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने कहा था, "मेरे तीन बच्चे सैफ, सबा और सोहा पिछले कुछ समय से मुंबई में हैं, लेकिन मेरा टाइगर (उनके दिवंगत पति मंसूर अली खान पटौदी, जो एक मशहूर क्रिकेटर भी थे) को छोड़ने का मन नहीं हो रहा है। इसलिए मैं यहां हूं। पटौदी मेरे काफी नजदीक हैं और मैं कभी-कभी मुंबई जाती हूं।"

पटौदी पैलेस में कई सारी यादें
शर्मिला टैगोर ने कहा, "मेरे तीनों ही बच्चे पटौदी को बहुत पसंद करते हैं। इस घर का एक इतिहास है और वहां बहुत सारी यादें हैं। गुलमोहर में सूरज शर्मा के किरदार आदित्य की तरह ही मेरे बच्चे भी वहां एल्बम देखते हैं और पुरानी यादों को याद करते हैं। जब वे अपने बच्चों को खेलते हुए देखते हैं तो उन्हें अपने बचपन की याद आती हैं। ये यादें ही हैं, जो दो पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं।" 


क्या है पटौदी पैलेस की खासियत
बता दें किबता दें कि सैफ अली खान का पैतृक घर पटौदी पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम में 10 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। इसमें करीब 150 कमरे हैं। इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सात बेडरूम, सात ड्रेसिंग रूम और सात बिलियर्ड्स रूम भी है। इसमें शाही डाइनिंग और ड्रॉइंग रूम भी है। सैफ के पिता और दादा को यहीं दफनाया गया है। इस पैलेस में वीर-जारा, ईट प्रे लव, मंगल पांडे, मेरे ब्रदर की दुल्हन एनिमल और प्राइम शो तांडव की शूटिंग हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed