{"_id":"6130892f8ebc3e0e8d6f5077","slug":"sidharth-shukla-always-stood-up-for-rumoured-girlfriend-shehnaaz-gill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि: जब सिद्धार्थ ने कहा था- शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है... पता है बर्बाद कर रही है फिर भी पीता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धांजलि: जब सिद्धार्थ ने कहा था- शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है... पता है बर्बाद कर रही है फिर भी पीता हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:52 PM IST
सार
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें सुबह हार्ट अटैक आया और जब तक मुंबई के कपूर अस्पताल ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्हें सुबह हार्ट अटैक आया और जब तक मुंबई के कपूर अस्पताल ले जाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने रात में कुछ दवाये ली थीं। उनकी मौत की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की असल वजह क्या है? फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और उनके परिवार के साथ ही दोस्तों के बयान भी लिये जा रहे हैं।
अभी तक उनके परिवार ने भी किसी तरह की शंका जाहिर नहीं की है। यह आशंका जताई जा रही है कि रात में सोने के बाद ही उनको हार्ट अटैक हुआ होगा। बुधवार रात को सिद्धार्थ शुक्ला अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, उसके बाद उन्होंने कुछ दवाई ली और सो गये और सुबह नहीं उठे। परिवार के सदस्य और स्टाफ जब उन्हें उठाने के लिए गया, तो वो अचेत थे। जिसके बाद उनकी बहन और जीजा उन्हें कपूर अस्पताल ले गये, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ छोटे पर्दे के साथ ही फिल्मों में भी लोकप्रिय चेहरा बनकर उभर रहे थे। वो बिग बॉस 13 के विजेता रह चुके थे। उनकी आकास्मिक मृत्यु से टेलीविजन जगत में शोक की लहर है और फिल्म जगत की भी कई हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज गिल एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। उनकी इस दोस्ती को लेकर अक्सर रिलेशनशिप की अफवाह भी उड़ती रहती थी। लेकिन न तो कभी सिद्धार्थ और न ही शहनाज ने इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने अपने अफेयर को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन फिर भी ये जोड़ी सिडनाज के नाम से लोकप्रिय थी। दोनों की मुलाकात बिग बॉस में ही हुई और फिर कभी न टूटने वाली दोस्ती हो गई। अक्सर सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ, ट्रोलर्स से बचाव के लिए शहनवाज के पक्ष में उतर जाते थे। उन्होंने बिग बॉस में एक बार कहा था, 'शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है, मुझे पता है तू मुझे बर्बाद कर रही है... लेकिन फिर भी मैं इसे पीता हूं....।' सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह क्यों कहा था? दरअसल, सिद्धार्थ का कहना था कि शहनाज उनसे घर के भीतर लड़ते रहती थी। पूरे वक्त उन्हें उसे मनाना पड़ता था और शहनाज के रूठने से सिद्धार्थ का भी मूड ऑफ हो जाता था।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ का कहना था कि बिग बॉस के घर में वो ही थी जिनके साथ वो सबसे ज्यादा वक्त बीताते थे। इसी वजह से उन्होंने ये लाइनें कही थी। सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं बिग बॉस में जाने से पहले डरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका कहना था कि उनकी जीत कैसे हुई उन्हें यह नहीं पता है। सिद्धार्थ ने उस वक्त कहा था मेरी लोकप्रियता के अलावा कुछ नहीं बदला है। मैं वैसा हूं, जैसे पहले था। उनका कहना था कि जिस दिन शो साइन किया था, उस दिन से उनका लक्ष्य बिग बॉस की ट्रॉफी थी। सिद्धार्थ ने कहा था, बिग बॉस के घर की जगह ऐसी है, जो आपको एग्रेसिव बना देती है.. .एक ही घर में रहना होता है और बातचीत करनी होी है। उनका कहना था कि वहां कुछ चीजें फिक्शन होता हैं....सब लोगों को दिखाना होता है कि मैंने स्टेेंड लिया है...
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने उस वक्त कहा था कि वो शहनाज के साथ बैठकर एक बार भी बोर नहीं होते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।