{"_id":"607694898ebc3ee64a356e9d","slug":"swara-bhaskar-shared-unseen-photos-of-grandmother-and-family-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नानी को यादकर बेहद भावुक हुईं स्वरा भास्कर, यादों के पिटारे से शेयर कीं गुजरे जमाने की अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नानी को यादकर बेहद भावुक हुईं स्वरा भास्कर, यादों के पिटारे से शेयर कीं गुजरे जमाने की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई दे रही थीं। ‘जहां चार यार’ के सेट से केक काटते हुए भी उनका वीडियो सामने आया था। तभी से अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की फोटोज और अपडेट देखे जा रहे हैं। अब उन्होंने अपनी नानी को याद करते हुए पुराने जमाने की तस्वीरें अपने फैंस संग साझा की हैं।
2 of 5
स्वरा भास्कर की नानी
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर ने अपनी नानी रामा सिंह की पहली तस्वीर शेयर की है, जब वह काफी कम उम्र की नजर आ रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर उन्होंने लिखा है ‘रामा सिंह 7 अगस्त 1941 - 13 अप्रैल 2017, मगर हमारे दिलों में हमेशा के लिए।’ इसके जरिए उन्होंने बताया है कि भले ही उनकी नानी आज प्रत्यक्ष रूप से उनके साथ न हो मगर वह हमेशा उन सभी के दिलों में जिंदा हैं।
3 of 5
नानी संग स्वरा व अन्य
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अगली फोटो शेयर की है, जिसमें वो भी नानी के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उनके कुछ कजिन भाई-बहन भी नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि स्वरा इनकी कंपनी काफी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने लिखा है ‘मुंबई में नानी के साथ मजे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर की नानी
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
अपनी नानी की अगली फोटो साझा करते हुए स्वरा ने बताया है कि परिवार के साथ गोवा में नानी की वो आखिरी ट्रिप थी। इसके अलावा एक और पिक्चर शेयर की है, जो बड़ी यादगार लग रही है। इसमें उनकी नानी हेयर स्टाइलिस्ट से प्रोफेशनली हेयरकट ले रही हैं। स्वरा ने लिखा ‘उनका पहला और एकलौता हेयरकट दिसंबर 2016।’ नानी के फाइनल लुक की भी फोटो उन्होंने शेयर की।
विज्ञापन
5 of 5
स्वरा भास्कर की नानी
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर के यादों के पिटारे से कुछ और तस्वीरें भी सामने आईं, जब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रक्षा बंधन के दिन की फोटो साझा की। इसमें उनकी नानी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वो उनकी नानी की आखिरी राखी थी। अगली फोटो को देखकर तो आपको साफ अंदाजा हो जाएगा कि स्वरा अपनी नानी के बेहद करीब थीं। इसमें वे अपनी नानी मां के साथ ही बैठी दिख रही हैं। उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी पहली शॉपिंग पार्टनर, मेरी पहली गॉसिप गर्ल, और महिलावादी। नानी, हमेशा और हमेशा के लिए’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।