फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: कटरीना से शादी कर ज्योतिषियों को सबक सिखाएंगे विक्की, प्रेम में कुंडली का क्या काम!

Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 07 Dec 2021 04:49 PM IST
सार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कटरीना से शादी करके विक्की कौशल देश के तमाम धुरंधर ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां गलत साबित करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Vicky Kaushal will teach a lesson to astrologers by marrying Katrina Kaif know the reason
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram

अपने से पांच साल बड़ी कटरीना कैफ से गुरुवार को शादी करने जा रहे विक्की कौशल ने देश के तमाम धुरंधर ज्योतिषियों की भविष्यवाणियां गलत साबित कर दी हैं। कटरीना कैफ से उनके प्यार के चर्चे दो साल पहले से ही होने शुरू हुए थे हालांकि दोनों एक दूसरे के करीब आना काफी पहले से शुरू हो चुके थे। इन दिनों सोशल मीडिया पर करण जौहर के शो की दो क्लिपिंग भी खूब वायरल हो रही हैं,जिनमें इन दोनों सितारों ने एक दूसरे के लिए प्यार का इशारों इशारों में इजहार कर दिया था। 33 साल के विक्की कौशल और 38 साल की कटरीना कैफ की शादी के कयास जब लगने शुरू ही हुए थे तो देश के तमाम दिग्गज ज्योतिषयों ने दोनों का शादियां होने की बात को अपनी गणना के हिसाब से नकार दिया था।

Vicky Kaushal will teach a lesson to astrologers by marrying Katrina Kaif know the reason
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल का कटरीना कैफ से याराना कब, कहां और कैसे शुरु हुआ, ये ठीक ठीक तो किसी को नहीं पता लेकिन इस बात का पहला इशारा ‘कॉफी विद करन’ के उस एपीसोड से मिलता है जिसमें कटरीना ने अपनी जोड़ी विक्की कौशल के साथ खूब फबने की बात कही थी। कुछ दिन बाद इसी कार्यक्रम में जब विक्की कौशल आए तो करण जौहर ने उनसे कटरीना की ये विश बताई तो वह वहीं सोफे पर खुशी के मारे लोटपोट होते दिखे थे। विका और कटरीना की प्रेम कहानी का आगाज यहीं से हुआ। विक्की से पहले कटरीना के रणबीर कपूर और सलमान खान से बेहद करीबी रिश्ते रह चुके हैं।

Vicky Kaushal will teach a lesson to astrologers by marrying Katrina Kaif know the reason
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने अपनी शादी के लिए सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का काम भी रोका हुआ है। उनकी एक और फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ भी उनकी तारीखों के इंतजार में हैं। सूत्र बताते हैं कि कटरीना ने अपना घर बसा लेने की तैयारियां सलमान खान से फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग के दौरान लंबी चर्चाओं के बाद ही शुरू कर दी थीं। सलमान खान ने ही उन्हें इस बारे में खुलकर सलाह दी थी और बताते तो ये भी हैं कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की दोस्ती कराने में भी सलमान खान के आशीर्वाद ने चमत्कारिक काम किया है। उसके बाद से ही कटरीना ने अपनी फिल्मों की संख्या भी काफी कम रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal will teach a lesson to astrologers by marrying Katrina Kaif know the reason
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले दिनों में कटरीना कैफ फिल्म ‘टाइगर 3’ के अलावा ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग करती दिखेंगी। इनके बाद कटरीना ने फरहान अख्तर की एक फिल्म ‘जी ले जरा’ भी साइन कर रखी है, इसमें वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। विक्की कौशल के पास बायोपिक ‘सैम मानेकशॉ’ के अलावा ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फिल्में हैं। विक्की की एक बहुप्रचारित साइंस फिक्शन फिल्म ‘अश्वत्थामा’ बंद हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed